Excitel Monsoon Offer: अगर आप कुछ ऐसा काम करते हैं जिसके लिए हाई स्पीड इंटरनेट की जरूरत पड़ती है तो आपके लिए खुशखबरी है। भारत की पॉपुलर होम इंटरनेट सर्विस प्रवाइडर कंपनी एक्साइटेल अपने करोड़ों फैंस के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। Excitel ने ग्राहकों की जूरूरत को पूरा करने के लिए धमाकेदार Monsoon Offer लॉन्च कर दिया है। इस नए ऑफर में कंपनी 200Mbps की तगड़ी इंटरनेट स्पीड उपलब्ध करा रही है।
अगर आप मोबाइल रिचार्ज प्लान्स में मिलने वाले लिमिटेड डेटा प्लान से तंग आ चुके हैं और कम कीमत में हाई स्पीड इंटरनेड कनेक्टिविटी चाहते हैं तो एक्साइटेल का ऑफर आपको पसंद आने वाला है। कंपनी अफोर्डेबल प्राइस रेंज में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रही है। आइए आपको इसके मानसून ऑफर प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Monsoon Special Offer ने कराई मौज
अगर आप मानसून के मौसम में बिना किसी डिस्टर्बेंस के हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी चाहते हैं तो Excitel ने Monsoon Special Offer पेश किया है। इस ऑफर में कंपनी 3 महीने के लिए तगड़ी इंटरनेट स्पीड के साथ कनेक्शन दे रही है। एक्साइटेल ने इस स्पेशल ऑफर को फिलहाल अभी दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद शहर के लिए पेश किय है। अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं।
एक्साइटेल इस ऑफर में ग्राहकों को सिर्फ 1695 रुपये (टैक्स अलग से) में 200Mbps की स्पीड के साथ 3 महीने के लिए इंटरनेट कनेक्शन दे रही है। मतलब अब आप बिना किसी टेंशन के हैवी गेमिंग, मूवी डाउनलोडिंग या फिर डेटा ट्रांसफर जैसे काम बेहद आसानी से कर सकते हैं। अगर आप इस ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं तो बता दें कि यह सिर्फ नए कनेक्शन्स पर ही मिलेगा। इसमें कंपनी Free-to-use ONU (ऑप्टिकल नेटवर्क यूनिट) भी दे रही है।
इस बात का रखें ध्यान
आपको बता दें कि एक्साइटेल के इस प्लान में आपको सिर्फ अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है। मतलब अगर आप कोई ऐसा कनेक्शन चाहते हैं जिसमें OTT Apps का सब्सक्रिप्शन मिले तो यह सुविधा इसमें नहीं मिलेगी। नए कनेक्शन के समय आपको ONU डिवाइस फ्री मिलेगी बस इंस्टालेशन के दौरान आपको 2000 रुपये का रिफंडेबल अमाउंट जमा करना होगा। अगर आपके घर में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोग अधिक हैं तो यह ऑफर आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
अगर आप हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। देश की दिग्गज ब्रॉडबैंड सर्विस प्रवाइडर एक्साइटेल की तरफ से एक धमाकेदार ऑफर पेश कर दिया गया है। अपने नए ऑफर में कंपनी ग्राहकों को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन दे रही है।
