टेक एंड गैजेट्स

नोएडा बनेगा नैनो टेक्नोलॉजी हब! रेनेसा तैयार करेगी अल्ट्रा-मॉडर्न चिप, वैष्णव का ऐलान

Made in india 3 nanometer chips: केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने रेनेसा के नोएडा और बेंगलुरु में स्थित नए सेमीकंडक्टर डिजाइन केंद्रों का उद्घाटन करने के बाद कहा कि यह पहला मौका होगा जब भारत में थ्री नैनोमीटर (3एनएम) चिप डिजाइन की जाएगी। वैष्णव ने रेनेसा से भारत में अपनी इकाई को 10 गुना बढ़ाने के लिए कहा।

Image

India's chip market (तस्वीर-Canva)

Made in india 3 nanometer chips: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जापानी सेमीकंडक्टर विनिर्माता रेनेसा नोएडा में स्थित अपने नए संयंत्र में दुनिया के सबसे छोटे सेमीकंडक्टर ‘थ्री नैनोमीटर चिप’ को डिजाइन करने का काम करेगी।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने रेनेसा के नोएडा और बेंगलुरु में स्थित नए सेमीकंडक्टर डिजाइन केंद्रों का उद्घाटन करने के बाद कहा कि यह पहला मौका होगा जब भारत में थ्री नैनोमीटर (3एनएम) चिप डिजाइन की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा, ‘‘रेनेसा के नए सेमीकंडक्टर डिजाइन केंद्र के बारे में मुख्य बात यह है कि हमारे देश में पहली बार सबसे उन्नत, 3एनएम चिप को भारत में पूरी तरह डिजाइन किया जाएगा।’’

भारत में अबतक 10 गुना वृद्धि

वैष्णव ने रेनेसा से भारत में अपनी इकाई को 10 गुना बढ़ाने के लिए कहा। रेनेसा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिदेतोशी शिबाता ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि कंपनी ने भारत में अबतक 10 गुना वृद्धि की है और 2025 के अंत तक देश में अपने कार्यबल को 1,000 तक बढ़ाने की योजना है।

उद्घाटन समारोह के दौरान रेनेसा ने सरकारी उपक्रम ‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग’ (सी-डैक) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए और मंत्रालय के चिप्स टू स्टार्टअप (सी2एस) कार्यक्रम के तहत दो एमओयू का आदान-प्रदान किया।

ये समझौता ज्ञापन स्थानीय स्टार्टअप को प्रौद्योगिकी उन्नति को आगे बढ़ाने और मेक इन इंडिया पहल के साथ स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने में सक्षम बनाकर उनका समर्थन करने पर केंद्रित हैं।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article