टेक एंड गैजेट्स

क्या आपके मैसेज पढ़ रहा है X? कंपनी पर यूजर्स ने लगाए DMs को मैन्युअल रूप से रिव्यू करने के आरोप

Elon Musk's X: एक्स यूजर ने मस्क की कंपनी पर यूजर के मैसेज का मैन्युअल रूप से रिव्यू करने का आरोप लगाया है। इसका जवाब मस्क ठीक से नहीं दे पाए। अब यूजर्स इसको लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

Image

Elon Musk's X

Elon Musk's X: एक्स अपनी सर्विस के कथित उल्लंघनों और दुरुपयोग की जांच करने, या कानूनों या सरकारी अनुरोधों का अनुपालन करने के लिए कुछ यूजर्स के डीएम (डायरेक्ट मैसेज) को मैन्युअल रूप से रिव्यू कर रहा है। किम डॉटकॉम नाम से एक एक्स यूजर ने सोमवार को इस पॉलिसी अपडेट को पोस्ट किया, जिसका एलन मस्क स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जो कि प्लेटफार्म पर कंटेंट को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रदान करने की पॉलिसी के खिलाफ है।

मस्क नहीं दे पाए सटीक रिप्लाई

मस्क ने रिप्लाई में कहा, ''यह वर्तमान में अजीब तरीके से काम करता है (अगर आप इसे ऑन रखते हैं)। हम इसके इस्तेमाल को आसान बनाने और ग्रुप मैसेज पर भी लागू करने पर काम कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''एक्स ऑडियो और वीडियो कॉल ऑटोमैटिक रूप से एन्क्रिप्ट किए जाते हैं।''

यूजर्स ने जताई चिंता

कई यूजर्स ने एक्स द्वारा डीएम की मैन्युअल रूप से रिव्यू करने पर चिंता जाहिर की। एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया, ''क्या यह मेरी गलती है या एलन, किम के सवाल को समझ नहीं पाए? किम सरकारी अनुरोध पर डीएम रिव्यू करने को लेकर चिंतित हैं।''

एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, "आपने चिंता के मुख्य कारण के बारे में नहीं बताया। एक्स हमारे निजी डीएम की छानबीन करने के लिए सरकारों के साथ सहयोग क्यों कर रहा है?"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article