शहर

Mumbai Car Fire: मुंबई की कोस्टल रोड टनल में चलती कार बनी आग का गोला, रोका गया ट्रैफिक

मुंबई के हाजी अली-वर्ली कोस्टल रोड टनल में चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे सुरंग धुएं से भर गई और एहतियातन यातायात रोकना पड़ा।

Image

Mumbai Car Fire: मुंबई की कोस्टल रोड टनल में चलती कार बनी आग का गोला, रोका गया ट्रैफिक

मुंबई के हाजी अली-वर्ली कोस्टल रोड टनल में चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे सुरंग धुएं से भर गई और एहतियातन यातायात रोकना पड़ा। राहत की बात यह रही कि ड्राइवर समय रहते कार से बाहर निकल आया और सुरक्षित बच गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

हाजी अली से मरीन ड्राइव जाने वाले कोस्टल रोड के टनल में एक कार में अचानक आग गई। जिससे सुरंग धुएं से भर गई और एहतियातन यातायात रोकना पड़ा।आग लगते ही टनल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा को देखते हुए कई वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों को यू-टर्न लेकर वापस मोड़ लिया।

ड्राइवर समय रहते कार से बाहर निकल आया

राहत की बात यह रही कि ड्राइवर समय रहते कार से बाहर निकल आया और सुरक्षित बच गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

इस आग में कार जलकर खाक हो गई और यह घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने कोस्टल रोड पर यातायात थोड़ी देर के लिए बंद किया। वहीं सुरक्षा और smoke के खतरे को देखते हुए करीब 20 मिनट तक एहतियातन टनल को बंद रखा गया था आग बुझने के बाद टनल दोबारा शुरू किया गया।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कार में लगी आग को बुझाया, बता दें कि इस हादसे कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि समय रहते कार चला रहा शख्स सुरक्षित बाहर निकल गया था।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article