एजुकेशन

XAT 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, डायरेक्ट लिंक xatonline.in से ऐसे करें आवेदन

XAT 2027 Application Process: वियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2027 की तैयारी कर रहे MBA और PGDM अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट यानी XAT 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है।

Image

XAT 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

XAT 2027 Application Process: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2027 की तैयारी कर रहे MBA और PGDM अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट यानी XAT 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक XAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 दिसंबर 2026 है। हालांकि, उम्मीदवारों को आखिरी समय का इंतजार न करने की सलाह दी गई है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 दिसंबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। यह तारीख फिलहाल टेंटेटिव बताई गई है।

इस बार परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था XLRI ने पहले दिन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी को लेकर खास सुविधा दी है। 15 जुलाई को आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनकी पहली पसंद का टेस्ट सिटी आवंटित किया जाएगा और इसकी पुष्टि 5 अगस्त तक कर दी जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन

XAT 2027 के लिए किसी भी विषय में कम से कम तीन वर्ष की मान्यता प्राप्त बैचलर डिग्री या समकक्ष योग्यता जरूरी है। जो उम्मीदवार 12 जून 2027 तक अपनी फाइनल परीक्षा पूरी कर लेंगे, वे भी आवेदन कर सकते हैं। भारतीय उम्मीदवारों के लिए XAT 2027 में शामिल होना जरूरी है, जबकि NRI, विदेशी, OCI और PIO उम्मीदवार GMAT के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि XAT देश के 250 से ज्यादा प्रमुख बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए मान्य है।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार पहले xatonline.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कार्य अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद टेस्ट सिटी की पसंद दर्ज करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर ही फाइनल सबमिट करें।

कब होगा एग्जाम

XAT 2027 परीक्षा 3 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। XAT 2027 में सेक्शनल टाइम लिमिट नहीं होगी और उम्मीदवारों के लिए कुल समय सीमा लागू रहेगी। अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान सेक्शन बदल भी सकेंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article