टेक एंड गैजेट्स

वायरल क्यों हो रहा 200MP कैमरा वाला यह नया फोन, 100W की चार्जिंग भी है

iQoo Z11 Turbo के साथ इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68+IP69 की रेटिंग मिली है। iQoo Z11 Turbo में 7,600mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। यह कंपनी का पहला फोन है जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

Image

iQoo Z11 Turbo/photo-iqoo

iQoo Z11 Turbo पिछले दो दिन से गूगल ट्रेंड्स में टॉप पर है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी इस फोन की खूब चर्चा हो रहा है और यह फोन अभी भारत में लॉन्च भी नहीं हुआ है तो सवाल यह उठता है आखिर iQoo Z11 Turbo में ऐसा क्या हो जो पूरी दुनिया इसके बारे में बातें कर रही है। आइए जानते हैं...

iQoo Z11 Turbo चीन में लॉन्च

वीवो के सबब्रांड iQoo ने हाल ही में चीन में iQoo Z11 Turbo को लॉन्च किया है। iQoo Z11 Turbo के साथ फ्लैट OLED डिस्प्ले के अलावा Qualcomm का चिपसेट मिल रहा है। इसके अलावा iQoo Z11 Turbo में एक खास फीचर दिया गया है जिसे आईस डोम डुअल मेश कूलिंग सिस्टम नाम दिया गया है। इसे लेकर दावा किया गया है कि यह सिस्टम फोन के टेंपरेचर को 15 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है।

iQoo Z11 Turbo की कीमत

सबसे बड़ी बात यह है कि iQoo Z11 Turbo कंपनी का पहला फोन है जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। iQoo Z11 Turbo की शुरुआती कीमत 2699 चीनी युआन यानी करीब 34,960 रुपये है। चीन में फोन की बिक्री 15 जनवरी से हो रही है।

iQoo Z11 Turbo की स्पेसिफिकेशन

iQoo Z11 Turbo में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसके साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट है और पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए Schott Shield ग्लास है। इसके अलावा इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है।

iQoo Z11 Turbo में 16GB तक रैम के साथ 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। इसमें एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS 6 है। फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.88 है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है जिसका अपर्चर f/2.2 है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

iQoo Z11 Turbo के साथ इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68+IP69 की रेटिंग मिली है। iQoo Z11 Turbo में 7,600mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article