दुनिया के नंबर-1 फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बुधवार 21 अगस्त को UR क्रिस्टियानो नाम से अपना YouTube चैनल लॉन्च किया है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के यूट्यूब पर दुनियाभर के फैंस उमड़ पड़े और इसे दुनिया का सबसे तेजी से एक मिलियन (10 लाख) सब्सक्राइबर बना दिया है। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि महज 90 मिनट में हासिल की।
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह किसी यूट्यूब चैनल द्वारा सबसे कम समय में हासिल किया गया मील का पत्थर है। सिर्फ चार घंटों में, यह अविश्वसनीय 5 मिलियन सब्सक्राइबर तक पहुंच गया था।
सिर्फ इतना ही नहीं 'UR क्रिस्टियानो' यूट्यूब चैनल सबसे फास्ट 10 मिलियन सब्सक्राइबर हासिल करने वाला चैनल भी बन गया है। यानी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यूट्यूब चैनल एक दिन में ही कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है। खबर लिखे जाने तक उनके अकाउंट पर 14 मिलियन से ज्यादासब्सक्राइबर हो गए हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो को यूट्यूब चैनल बनाने के कुछ ही घंटे बाद गोल्डन बटन मिल गया जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, "मेरे परिवार के लिए एक उपहार, सभी SIUUUbscribers को धन्यवाद!"