टेक एंड गैजेट्स

iPhone Price Hike: 26,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं आईफोन, iPhone 18 Pro सीरीज हो सकती है अब तक की सबसे महंगी!

अगर भारतीय कीमतों की बात करें, तो मौजूदा iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब ₹1,34,900 है। ऐसे में टैक्स और इम्पोर्ट ड्यूटी को जोड़ने के बाद iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1.60 लाख या उससे भी ज्यादा हो सकती है।

Image

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?(Image Credits: X/@fairyprxncess)

अगर आप इस साल नया iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपना बजट बढ़ा लीजिए। कई रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री एनालिस्ट्स का दावा है कि Apple सितंबर 2026 में लॉन्च होने वाली iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत में बड़ा इजाफा कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत मौजूदा मॉडल्स के मुकाबले 200 से 300 डॉलर तक बढ़ सकती है। भारतीय बाजार में इसका असर करीब ₹26,000 तक देखने को मिल सकता है। हालांकि Apple ने अभी तक कीमतों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,299 डॉलर और iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,399 डॉलर से शुरू हो सकती है। वहीं टॉप 1TB वेरिएंट की कीमत मौजूदा मॉडल से करीब 300 डॉलर ज्यादा हो सकती है।

अगर भारतीय कीमतों की बात करें, तो मौजूदा iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब ₹1,34,900 है। ऐसे में टैक्स और इम्पोर्ट ड्यूटी को जोड़ने के बाद iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1.60 लाख या उससे भी ज्यादा हो सकती है।

आखिर क्यों बढ़ सकती है कीमत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह नए हार्डवेयर हैं। Apple पहली बार 2nm प्रोसेस पर बने A20 चिप का इस्तेमाल कर सकती है, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग लागत काफी ज्यादा है। इसके अलावा Pro मॉडल्स में RAM बढ़ाए जाने की भी चर्चा है, जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट और बढ़ सकती है।

डिजाइन में होंगे हल्के बदलाव, नया Red कलर भी आ सकता है

डिजाइन की बात करें तो Apple इस बार पूरी तरह नया लुक नहीं देने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन पहले जैसा ही दिखाई देगा, लेकिन कुछ छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फोन का बॉडी फ्रेम थोड़ा मोटा हो सकता है। कैमरा मॉड्यूल पहले से थोड़ा ज्यादा उभरा हुआ हो सकता है। बैक पैनल का डिजाइन ज्यादा प्रीमियम और यूनिफाइड लुक के साथ आ सकता है। Pro मॉडल्स में पहली बार Deep Red कलर ऑप्शन मिलने की संभावना है।

वहीं डिस्प्ले साइज पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में छोटे Dynamic Island की भी चर्चा है, लेकिन इसे लेकर अभी अलग-अलग दावे सामने आए हैं।

कैमरे में मिल सकता है सबसे बड़ा अपग्रेड

कैमरा इस बार iPhone 18 Pro सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple पहली बार Variable Aperture Main Camera दे सकती है। इसकी मदद से कैमरा जरूरत के हिसाब से सेंसर में आने वाली रोशनी को नियंत्रित कर सकेगा, जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतर फोटो मिल सकती हैं।

इसके अलावा टेलीफोटो कैमरे में बड़ा अपर्चर मिलने की उम्मीद है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और बेहतर होगी। रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि Pro मॉडल्स में Samsung द्वारा विकसित Three-Layer Stacked Image Sensor का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो इमेज प्रोसेसिंग को तेज और तस्वीरों में नॉइज को कम करेगा।

A20 चिप और बैटरी में भी बड़ा सुधार

iPhone 18 Pro सीरीज में TSMC के 2nm प्रोसेस पर आधारित A20 चिप मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Pro मॉडल्स को A20 Pro चिप मिल सकती है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में A20 चिप दी जाएगी। नई चिप की वजह से फोन की परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों बेहतर होने की उम्मीद है। खासतौर पर iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी और लंबा बैकअप मिल सकता है।

कब होगा लॉन्च?

लीक्स के मुताबिक Apple सितंबर 2026 में आयोजित अपने लॉन्च इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone एक साथ पेश कर सकती है। वहीं स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18e को स्प्रिंग 2027 में लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article