टेक एंड गैजेट्स

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर बड़ा खुलासा, बढ़ सकती है प्राइस

सबसे पहले आपको बता दें कि एप्पल iPad, MacBook, iPhone 18 Series में iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। लेटेस्ट अपटेड में अपकमिंग आईफोन सीरीज के प्रो मॉडल की भारतीय कीमत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Image

अपकमिंग आईफोन में आपको कुछ नए फीचर्स मिल सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Apple हर साल अपने करोड़ों फैंस के लिए आईफोन की नई सीरीज लॉन्च करता है। पिछले साल कंपनी ने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था और अब iPhone 18 सीरीज की लॉन्चिंग की तैयारी की जा रही है। लीक्स की मानें तो कंपनी सितंबर अक्टूबर के महीने में iPhone 18 सीरीज को पेश कर सकती है। हाालंकि इसको लेकर अभी एप्पल की तरफ से किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। भले ही नई आईफोन सीरीज को अभी आने में समय हो लेकिन अभी से ही इसको लेकर खबरें आने लगी हैं। इस बीच iPhone 18 सीरीज के भारतीय कीमत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

सबसे पहले आपको बता दें कि एप्पल iPhone 18 Series में iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। पिछले कुछ समय में इन तीनों ही आईफोन्स को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। लेटेस्ट अपटेड में अपकमिंग आईफोन सीरीज के प्रो मॉडल की भारतीय कीमत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

कीमत में हो सकती है बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 18 Pro की कीमत में करीब 100 डॉलर यानी करीब 9500 रुपये का इजाफा हो सकता है। वहीं अगर बात की जाए iPhone 18 Pro Max की तो इसकी कीमत में करीब 150 डॉलर यानी करीब 14,200 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि मेमोरी चिप की बढ़ी हुई लागत की वजह से ऐसा फैसला लिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो नई सीरीज के मॉडल्स पुरानी आईफोन सीरीज की तुलना में कहीं अधिक महंगे होंगे।

एक्सपर्ट की मानें तो मेमोरी चिप में कमी की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसकी वजह से उन सभी स्मार्टफोन्स और डिवाइसेस की कीमत बढ़ रही है जिसमें इन चिप का इस्तेमाल होता है। यही वजह है कि बहुत अधिक इस बात की संभावना है कि इस साल आने वाले iPhone 18 Pro Max के सभी वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिले।

टिम कुक ने भी दिए थे संकेत

आपको याद दिला दें कि इससे पहले एप्पल के सीईओ टिम कुक की तरफ से भी भविष्य में लॉन्च होने वाले नए आईफोन की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दिए थे। इसके बाद से ही आईफोन्स की कीमतों की बढ़ोतरी को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। अब तक साने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में 6.9 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको A20 Pro चिपसेट और आउट ऑफ द बॉक्स iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिल सकता है। इसमें आपको 5200mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article