टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max आई बड़ी खराबी, यूजर्स हुए परेशान

कई यूजर्स का कहना है कि उनके फोन के स्पीकर से स्टैटिक जैसी आवाज या हल्की सी ‘हिसिंग’ साउंड आ रही है। यह समस्या खासतौर पर तब सामने आती है, जब फोन चार्जिंग पर लगा होता है। Reddit और अन्य ऑनलाइन फोरम्स पर इसको लेकर लगातार पोस्ट्स सामने आ रही हैं।

Image

iPhone 17 Pro

Apple ने सितंबर 2025 में iPhone 17 series लॉन्च की है, लेकिन अब अब चार महीने बाद ही iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max में खराबी आने की शिकायतें मिल रही हैं। सीरीज के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और शुरुआती अनुमान से ज्यादा बिक्री भी हुई।

iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max आई बड़ी खराबी, यूजर्स हुए परेशान

कई यूजर्स का कहना है कि उनके फोन के स्पीकर से स्टैटिक जैसी आवाज या हल्की सी ‘हिसिंग’ साउंड आ रही है। यह समस्या खासतौर पर तब सामने आती है, जब फोन चार्जिंग पर लगा होता है। Reddit और अन्य ऑनलाइन फोरम्स पर इसको लेकर लगातार पोस्ट्स सामने आ रही हैं।

चार्जिंग के दौरान ज्यादा सुनाई देती है आवाज

प्रभावित यूजर्स के मुताबिक, यह आवाज फोन को केबल से चार्ज करने पर ज्यादा सुनाई देती है। चाहे वह MFI (Made for Apple) चार्जर हो या थर्ड-पार्टी चार्जर, दोनों ही मामलों में यह दिक्कत देखी गई है। कुछ यूजर्स ने बताया कि MagSafe चार्जिंग के दौरान भी आवाज आती है, हालांकि उस स्थिति में यह थोड़ी कम होती है।

बिना ऑडियो के भी सुनाई देती है साउंड

कुछ Reddit यूजर्स का दावा है कि यह स्टैटिक नॉइज तब भी सुनाई देती है, जब फोन में कोई ऑडियो प्ले नहीं हो रहा होता या वॉल्यूम पूरी तरह जीरो पर होता है। कई लोगों ने स्क्रॉलिंग जैसी सामान्य गतिविधियों के दौरान भी इस आवाज को महसूस किया है। जैसे ही फोन को चार्जर से हटाया जाता है, आवाज बंद हो जाती है। शांत माहौल में यह समस्या और ज्यादा साफ सुनाई देती है।

ऐप्पल को है समस्या की जानकारी

अक्टूबर में ऐप्पल कम्युनिटी फोरम पर की गई एक पोस्ट के अनुसार, ऐप्पल इस समस्या से वाकिफ है। एक सीनियर सपोर्ट इंजीनियर ने यूजर को पूरा हार्डवेयर डायग्नोस्टिक टेस्ट चलाने की सलाह दी, लेकिन उससे भी समस्या हल नहीं हुई। इसके बाद यूजर को दो विकल्प दिए गए या तो भविष्य के किसी अपडेट का इंतजार करें या फिर फोन रिप्लेस कराएं।

सॉफ्टवेयर अपडेट से भी नहीं मिली राहत

ऐप्पल सपोर्ट इंजीनियर ने बताया कि कंपनी इस समस्या को ठीक करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट पर काम कर रही है।, हालांकि हाल के iOS 26 अपडेट्स के बाद भी कई यूजर्स का कहना है कि स्टैटिक नॉइज की समस्या अब तक पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। Reddit और ऐप्पल कम्युनिटी फोरम पर नए पोस्ट्स से साफ है कि यह दिक्कत अभी भी बनी हुई है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article