Apple की तरफ से हाल ही में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में कंपनी ने अपने फैंस के लिए 4 धमाकेदार स्मार्टफोन्स को लॉन्च किए हैं। आईफोन की नई सीरीज आने के बाद भी पुराने iPhone 16 सीरीज का जलवा बरकरार है। एप्पल की इस पुरानी आईफोन सीरीज के स्मार्टफोन्स दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स की लिस्ट में शामिल हैं। काउंटरप्वाइंट की नई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की दूसरी तिमाही में बिकने वाले स्मार्टफोन्स में से सबसे ज्यादा संख्या आईफोन 16 सीरीज के फोन्स की ही रही है। इस समय आईफोन 16 की डिमांड सबसे ज्यादा रही है। सिर्फ दूसरी तिमाही ही नहीं बल्कि साल की पहली तिमाही में भी आईफोन 16 सीरीज का ही जलवा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस समय iPhone 16 सीरीज के iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max अलावा इस सीरीज के वनीला मॉडल को यूजर्स ने जमकर पसंद किया।
रिपोर्ट में हुआ खुलासा
आपको बता दें कि दुनियाभर में स्मार्टफोन्स की बिक्री पर नजर रखने वाली फर्म काउंटर प्वाइंट रिसर्च ने साल की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट को पेश कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की दूसरी तिमाही में iPhone 16 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में नंबर एक रहा है। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max रहे। लिस्ट में चौथे और पांचवे नंबर पर साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग के दो स्मार्टफोन्स रहे जिनका नाम Galaxy A16 5G और Galaxy A06 5G है।
इन स्मार्टफोन्स का भी रहा दबदबा
आपको बता दें कि Apple की तरफ से इस साल की शुरुआत में फरवरी महीने में iPhone 16e को मार्केट में पेश किया गया था। साल की दूसरी तिमाही में यह प्रीमियम स्मार्टफोन भी सबसे ज्याद बिकने वाले टॉप 10 स्मार्टफोन की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा। रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल आईफोन की यूजर्स के बीच में सबसे ज्यादा डिमांड अमेरिका और जापान देश में रही। सैमसंग का 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra भी यूजर्स के बीच में जमकर पॉपुलर रहा है। दूसरी तिमाही में यह स्मार्टफोन सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स की लिस्ट में 8वें नंबर पर रहा है।
