अमेजन (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart) और विजय सेल्स (Vijay Sales) में इस समय साल की सबसे बड़ी सेल चल रही है। तीनों ही जगहों पर स्मार्टफोन्स, होम अपल्यांसेज समेत दूसरे प्रोडक्ट पर धमाकेदार डील्स दी जा रही हैं। फेस्टिव सीजन ऑफर में तीनों ही कंपनियां अपने करोड़ों फैंस और ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर हैवी डिस्काउंट दे रहे हैं। अगर आप आईफोन खरीदने के लिए सेल शुरू होने और डिस्काउंट का इंतजार कर रहे थे तो अब आपको और इंतजार करने की जरूरत नहीं है। फेस्टिव सेल में इस समय iPhone 15 और iPhone 16 की कीमत में बड़ी कटौती हुई है जिसके बाद आप हजारों रुपये की बजत के साथ इन्हें खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि एप्पल ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया है। नई आईफोन सीरीज लॉन्च होने के बाद iPhone 15 और iPhone 16 दोनों के ही दाम काफी नीचे हो चुके हैं। अब फेस्टिव सीजन शुरू होने के बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट ने भी इन फोन्स पर त्योहारी ऑफर्स भी दे दिए जिसके बाद आप इन्हें आप अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
आइए आपको बताते हैं कि Flipkart, Amazon या फिर Vijay Sales कहां पर iPhone 15 और iPhone 16 पर ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है।
Flipkart iPhone Discount Offers
iPhone 15 Discount Offer: Apple iPhone 15 की कीमत फ्लिपकार्ट पर 59,999 रुपये है। बैंक और एक्सचेंज ऑफर में आप एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। Axis Bank कार्ड पर ग्राहकों को 5% का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस पर 43,850 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।
iPhone 16 Discount Offer: फ्लिपकार्ट ग्राहकों को iPhone 16 इस फेस्टिव सीजन में 79,999 रुपये की कीमत पर सेल कर रहा है। यह कीमत इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर SBI Card पर 5% का डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो इसमें आपको 43,850 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल जाएगा।
Amazon iPhone Discount Offer
iPhone 15 Discount: अमेजन में iPhone 15 को इस समय 69,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल ऑफर में कंपनी ग्राहकों को इस 31% का धमाकेदार डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 47,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस पर आपको 2399 रुपये का कैशबैक भी मिल जाएगा। अमेजन ग्राहकों को 44,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है।
iPhone 16 Discount: अमेजन में iPhone 16 को 79,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। फेस्टिव सीजन सेल में कंपनी अपने करोड़ों फैंस को इस पर 16% का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इसे अभी सिर्फ 66,990 रुपये में खरीद सकते हैं। SBI क्रेडिट कार्ड पर आपको 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा। एक्सचेंज ऑफर में आप 55,300 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
Vijay Sales iPhone Discount Offer
iPhone 15 Discount: अगर आप विजय सेल्स से आईफोन 15 को खरीदते हैं तो बता दें कि इसका 128GB वाला वेरिएंट वेबसाइट पर 59,900 रुपये की कीमत में लिस्ट है। लेकिन कंपनी की ग्रैंड इलेक्ट्रानिक सेल में इस पर 5% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर के साथ आप इस आईफोन को सिर्फ 56,900 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ने ICICI Bank Card पर 2000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। SBI कार्ड में आप 5% की एक्ट्रा बचत कर पाएंगे।
iPhone 16 Discount: विजय सेल्स में iPhone 16 को 69,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। फेस्टि सीजन सेल में कंपनी ग्राहकों को इस पर 4% का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। ऑफर के बाद आप इसे सिर्फ 66,990 रुपये में खरीद पाएंगे। बैंक और एक्सचेंज ऑफर में आप एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं।
