टेक एंड गैजेट्स

iPhone 14 को कम कीमत में खरीदने का मौका, यहां मिल रहा 15 हजार का डिस्काउंट

iPhone 14, iPhone 14 Plus Price Cut: आईफोन 14 प्लस को आधिकारिक एप्पल साइट पर 79,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 64,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन के साथ 15,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Image

iPhone 14 और iPhone 14 Plus

iPhone 14, iPhone 14 Plus Price Cut: यदि आप कम कीमत में आईफोन खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। फ्लिपकार्ट विंटर फेस्ट सेल में आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस को भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध करा रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऑनलाइन एप्पल स्टोर पर उनकी कीमत की तुलना में इन दो आईफोन मॉडल पर 15,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। यानी आप बहुत कम कीमत में आईफोन को अपना बना सकते हैं।

iPhone 14 और iPhone 14 Plus की कीमत और डिस्काउंट

आईफोन 14 आधिकारिक एप्पल वेबसाइट पर 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। जबकि इसको फ्लिपकार्ट पर 57,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध किया गया है। यानी इस फोन के साथ सीधा 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को एचएफडीसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई पेमेंट पर 10 प्रतिशत (750 रुपये तक की) तत्काल छूट भी मिलेगी।

वहीं आईफोन 14 प्लस को आधिकारिक एप्पल साइट पर 79,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 64,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन के साथ 15,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। iPhone 14 की तरह प्लस वेरियंट पर भी खरीदारों को एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई पेमेंट पर 750 रुपये की तत्काल छूट मिल रही है।

Apple iPhone 13 पर ऑफर

यदि आप आईफोन 13 खरीदने का सोच रहे हैं तो अमेजन पर इस फोन के साथ भी डिस्काउंट मिल रहा है। 59,900 रु वाले इस फोन को अमेजन पर 52,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं फोन के साथ अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 2,386 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article