टेक एंड गैजेट्स

iOS 27: कब होगा रिलीज, किन iPhone को मिलेगा अपडेट, कैसे करें इंस्टॉल?

एपल ने WWDC में iOS 27 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया ओएस है, लेकिन कई पुराने आईफोन के लिए भी इसे जारी किया गया है। नए अपडेट के साथ iPhone यूजर्स को कई सारे फीचर्स मिलेंगे।

Image

iOS 27: कब होगा रिलीज, किन iPhone को मिलेगा अपडेट, कैसे करें इंस्टॉल?

एपल ने WWDC 2026 के बाद सोमवार को डेवलपर्स के लिए iOS 27 Developer Beta 1 अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी के नए iPhone ऑपरेटिंग सिस्टम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें Liquid Glass डिजाइन में सुधार, Photos और Mail ऐप में नए फीचर्स और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नए विकल्प शामिल हैं। इसके अलावा एपल ने आखिरकार अपने ज्यादा स्मार्ट Siri AI असिस्टेंट को भी पेश किया है, जिसकी घोषणा पहली बार WWDC 2024 में की गई थी। iOS 27 का पब्लिक वर्जन इस साल के अंत तक सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

iOS 27 किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा सपोर्ट?

iOS 27 के साथ एपल ने पिछले अपडेट की तरह ही पुराने iPhone मॉडल्स के लिए सपोर्ट जारी रखा है। नया अपडेट iPhone 11 सीरीज और उसके बाद के मॉडल्स के साथ काम करेगा। इसके अलावा iPhone SE (2020) को भी यह अपडेट मिलेगा, हालांकि नए AI फीचर्स यानी Apple Intelligence का सपोर्ट केवल iPhone 15 Pro मॉडल्स और इसके बाद के डिवाइसों तक सीमित रहेगा। वहीं कुछ खास AI फीचर्स केवल नए फ्लैगशिप iPhone 17 Pro मॉडल्स में मिल सकते हैं।

कौन-कौन से आईफोन में iOS 27 का मिलेगा अपडेट?

  • iPhone 17 Pro Max सीरीज
  • iPhone 17 सीरीज
  • iPhone 16 सीरीज
  • iPhone 15 सीरीज
  • iPhone 14 सीरीज
  • iPhone 13 सीरीज
  • iPhone 12 सीरीज
  • iPhone 11 सीरीज
  • iPhone SE (2022)
  • iPhone SE (2020)

iPhone में iOS 27 Beta 1 कैसे इंस्टॉल करें?

iOS 27 Developer Beta 1 इंस्टॉल करने से पहले यूजर्स को ध्यान रखना चाहिए कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम का शुरुआती टेस्ट वर्जन है। इसमें कुछ बग हो सकते हैं, जो फोन की परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ या डेटा पर असर डाल सकते हैं। इसलिए एपल ने अपडेट से पहले डेटा बैकअप लेने की सलाह दी है। iOS 27 Beta इंस्टॉल करने के लिए यूजर के पास Apple Developer अकाउंट होना जरूरी है।

iOS 27 Developer Beta इंस्टॉल करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले beta.apple.com वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद Signup विकल्प पर टैप करें और अपनी Apple ID से लॉगिन करें।
  • Terms & Conditions पढ़ने के बाद Accept विकल्प चुनें।
  • Apple Developer अकाउंट बनने के बाद iPhone में उसी अकाउंट से साइन इन करें।
  • अब iPhone की Settings में जाएं और:
  • Settings > General > Software Update
  • पर टैप करें।
  • इसके बाद Beta Updates विकल्प खोलें और Developer Beta को चुनें।
  • अब जब भी नया Beta अपडेट उपलब्ध होगा, वह Software Update सेक्शन में दिखाई देगा।
  • अगर भविष्य में Beta अपडेट नहीं लेना चाहते हैं तो Beta Updates विकल्प को बंद किया जा सकता है।

iOS 27 अपडेट से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Developer Beta वर्जन मुख्य रूप से डेवलपर्स के लिए होता है, ताकि वे अपने ऐप्स की टेस्टिंग कर सकें। आम यूजर्स को इसे मुख्य फोन में इंस्टॉल करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि शुरुआती वर्जन में तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article