एपल ने अपने डिवाइसों के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट जारी कर दिए हैं। iOS 26 अब योग्य iPhone मॉडलों पर उपलब्ध है। इसके साथ ही iPadOS 26 और macOS Tahoe अपडेट भी रोलआउट किए जा रहे हैं। इन अपडेट्स की झलक एपल ने मई 2025 में हुए वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2025) में दिखाई थी। नए अपडेट्स में कंपनी की ‘लिक्विड ग्लास टेक्नोलॉजी’, नए लॉक स्क्रीन फीचर्स, मौजूदा फीचर्स में सुधार और AI-आधारित Apple Intelligence शामिल हैं।
iOS 26 अपडेट: कौन-कौन से आईफोन को मिलेगा अपडेट
iPhone 17 सीरीज और iPhone Air में iOS 26 प्री-इंस्टॉल मिलेगा। ये फोन 19 सितंबर से बिक्री पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा नीचे दिए गए iPhone मॉडल्स को OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट के जरिए iOS 26 मिलेगा...
- iPhone 16e
- iPhone 16 सीरीज
- iPhone 15 सीरीज
- iPhone 14 सीरीज
- iPhone SE (2022)
- iPhone 13 सीरीज
- iPhone 12 सीरीज
- iPhone 11 सीरीज
डाउनलोड और इंस्टॉल करने का तरीका
- अपने iPhone में Settings ऐप खोलें।
- General > Software Update पर जाएं।
- आपका iPhone अपने आप उपलब्ध अपडेट्स को खोज लेगा।
- Download & Install पर टैप करें।
- इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद आपका iPhone रीबूट होगा।
iPadOS 26 अपडेट: इन आईपैड को मिलेगा अपडेट
- iPad Pro (M4)
- iPad Pro 12.9-inch (3rd generation और नए मॉडल)
- iPad Pro 11-inch (1st generation और नए मॉडल)
- iPad Air (3rd generation और नए, M2 और M3 सहित)
- iPad (8th generation और नए, A16 सहित)
- iPad mini (5th generation और नए, A17 Pro सहित)
डाउनलोड और इंस्टॉल करने का तरीका
- Settings ऐप खोलें।
- General > Software Update पर जाएं।
- आपका iPad अपडेट्स को सर्च करेगा।
- Update Now पर टैप करें।
- फिर Install Now दबाकर अपडेट इंस्टॉल करें।
