वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स के लिए आ रहा है धमाकेदार फीचर। (फोटो क्रेडिट- Digit)
WhatsApp दुनियाभर में इस्तेमाल किए जाने वाला सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। करीब 4 बिलियन से अधिक यूजर्स अपने मोबाइल में वॉट्सऐप (WhatsApp) का इस्तेमाल करते हैं। इतने बड़े यूजर बेस की सहूलियत के लिए वॉट्सऐप समय-समय पर नए नए फीचर्स और अपडेट लाता रहता है। अब वॉट्सऐप एक ऐसा फीचर लाने जा रहा है जिसके बाद इसे चलाने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए आपको इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के लेटेस्ट अपडेट के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके रोलआउट होने के बाद आपको किसी अनजान व्यक्ति के साथ मैसेज करने या फिर डॉक्यूमेंट शेयरिंग के लिए आपको मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मतलब अगर आपको किसी अननोन व्यक्ति के पास अपना नंबर जाने का डर रहता है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है।
दरअसल अमेरिकी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप इन दिनों 'यूजरनेम' नाम के फीचर पर काम कर रहा इस नए फीचर के लॉन्च होने के बाद आपको किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना वॉट्सऐप नंबर शेयर नहीं करना होगा। आप सिर्फ यूजरनेम की मदद से किसी को भी मैसेज कर पाएंगे और साथ ही वॉइस और वीडियो कॉल भी कर पाएंगे।
मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप पर आने वाले इस अपकमिंग फीचर की जानकारी पॉपुलर वेबसाइट WABetaInfo की तरफ से शेयर की गई है। कंपनी अपकमिंग फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड बीटा वर्जन पर कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक यूजर्स को वॉट्सऐप पर लॉगिन करने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है इसके बाद ही आप ऐप पर लॉगिन कर सकते हैं और दूसरे लोगों के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। लेकिन बहुत जल्द ही आपको वॉट्सऐप पर एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
WABetaInfo के मुताबिक वॉट्सऐप के अपकमिंग यूजरनेम फीचर को Android beta 2.25.28.12 पर स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स को बहुत जल्द सेटिंग ऑप्शन में यूजरनेम का ऑप्शन मिलने वाला है। एक बार यूजरनेम सेट करने के बाद अगर आप किसी दूसरे डिवाइस पर वॉट्सऐप लॉगिन करते हैं तो आप मोबाइल नंबर की जगह सिर्फ यूजरनेम से ही लॉगिन कर पाएंगे। इसके अलावा आप किसी भी व्यक्ति से सिर्फ यूजरनेम लेकर उसे फाइल ट्रांसफर कर पाएंगे। यूजरनेम की मदद से आप वीडियो और ऑडियो कॉल भी कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें- iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, 30,000 रुपये कम कीमत में खरीदने का शानदार मौका