टेक एंड गैजेट्स

Instagram ने लॉन्च किया 'Instants' फीचर, अब देखते ही गायब हो जाएंगी फोटो, Snapchat जैसा मिलेगा एक्सपीरियंस

Instants फीचर के जरिए आप बिना एडिट किए फोटो को अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ शेयर कर पाएंगे। इंस्टाग्राम के इस लेटेस्ट फीचर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि शेयर की गई फोटो को एक बार देखने के बाद यह ऑटोमैटिकली गायब हो जाएगी।

Image

इस नए फीचर्स से यूजर्स को मिलेगा एक नया अनुभव।

फोटो शेयर और शॉर्ट वीडियो मेकिंग के लिए इंस्टाग्राम एक पॉपुलर ऐप्लिकेशन है। दुनियाभर में हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप में एक धमाकेदार फीचर की एंट्री हो गई है जो यूजर्स को स्नैपचैट जैसा अनुभव देने वाला है। इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए Instants नाम का एक तगड़ा फीचर पेश किया है। यह फीचर फोटो शेयरिंग के प्रॉसेस को पहले से कहीं ज्यादा आसान और फास्ट बनाने वाला है। आइए आपको इस नए फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Instants फीचर के जरिए आप बिना एडिट किए फोटो को अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ शेयर कर पाएंगे। इंस्टाग्राम के इस लेटेस्ट फीचर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि शेयर की गई फोटो को एक बार देखने के बाद यह ऑटोमैटिकली गायब हो जाएगी। कंपनी के अनुसार, Instants फीचर का उद्देश्य लोगों को उसी समय की असली और नैचुरल फोटो शेयर करने का अनुभव देना है। इसमें यूजर्स अपनी गैलरी से पुरानी तस्वीरें अपलोड नहीं कर सकेंगे।

रियल टाइम फोटो का ऑप्शन

Meta ने बुधवार को इस फीचर को लेकर ऐलान किया। कंपनी के मुताबिक Instagram Instants फीचर की मदद से यूजर्स रियल-टाइम फोटो भेज सकते हैं, जो देखे जाने के बाद या 24 घंटे के अंदर अपने-आप गायब हो जाती हैं। कंपनी का कहना है कि यह फोचर सजी-धजी पोस्ट के बजाय अचानक से कुछ भी शेयर करने पर ज्यादा फोकस करता है। कंपनी के अनुसार आजकल के युवा यूजर्स पब्लिक सोशल मीडिया अपडेट्स के बजाय प्राइवेट मैसेजिंग को ज्यादा पसंद करते हैं और ऐसे लोगों के लिए Instants काफी यूजफुल होने वाला है।

गैलरी से नहीं कर पाएंगे अपलोड

इसमे यूजर्स को तुरंत फोटो क्लिक करके शेयरिंग का ऑप्शन मिलता है। इसमें यूजर्स को फोन की गैलरी से फोटो अपलोड करने का ऑप्शन नहीं दिया जाता है। इसमें आपको फोटो भेजने से पहले सिर्फ कैप्शन जोड़ने का ऑप्शन मिलता है। फोटो रिसीव करने वाले यूजर्स फोटो पर इमोजी रिएक्शन भेज पाएंगे, रिप्लाई कर सकते हैं और साथ ही Instants वापस शेयर कर सकते हैं। सभी रिप्लाई Instagram DMs में ही दिखाई देंगे।

Instants में कंपनी ने कई सारी लिमिटेशन्स भी लगाई हैं। यूजर्स फोटो क्लिक करने के बाद उसे एडिट नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा यह फीचर स्क्रीनशॉट या फिर रिकॉर्डिंग का भी फीचर नहीं दिया गया है। अगर रिसीवर फोटो देख लेता है तो उसे Undo नहीं किया जा सकेगा। कंपनी की मानें तो Instants एक प्राइवेट आर्काइव में एक साल तक सेव रहेंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article