टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp पर आ गया Incognito Chat का फीचर, प्राइवेट चैट लीक होने की टेंशन हुई खत्म

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म में Incognito Chat मोड फीचर रोलआउट कर दिया है। अगर आप इसको ऑन करके चैटिंग करते हैं तो अब आपको प्राइवेसी की एक एक्स्ट्रा लेयर मिल जाएगी।

Image

वॉट्सऐप ने करोड़ों यूजर्स के लिए पेश किया धमाकेदार फीचर।

WhatsApp Incognito Chat: वॉट्सऐप एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है जिसका दुनियाभर में हर दिन करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाता रहता है। अब मेटा ने वॉट्सऐप के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया है। अब वॉट्सऐप यूजर्स को इस चैटिंग प्लेटफॉर्म में एआई का एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। अब आप प्राइवेसी ब्रीच होने की टेंशन छोड़कर दिल खोलकर बातें कर सकते हैं।

आपको बता दें कि WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म में Incognito Chat मोड फीचर रोलआउट कर दिया है। अगर आप इसको ऑन करके चैटिंग करते हैं तो अब आपको प्राइवेसी की एक एक्स्ट्रा लेयर मिल जाएगी। मेटा के मुताबिक इस मोड पर कई गई किसी भी तरह की बातचीत को कंपनी के सर्वर पर स्टोर नहीं किया जाएगा। कंपनी ने वॉट्सऐप के साथ ही मेटा एआई ऐप पर भी इस सुविधा को पेश किया है।

कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में दी जानकारी

Meta ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि अब WhatsApp और Meta AI ऐप पर 'Incognito Chat' फीचर शुरू किया जा रहा है। यह फीचर यूजर्स को AI से पूरी तरह प्राइवेट तरीके से बातचीत करने की सुविधा देगा। कंपनी के अनुसार, यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो पर्सनल, पैसों, हेल्थ या काम से जुड़े संवेदनशील सवाल पूछना चाहते हैं। इससे यूज़र्स को यह चिंता नहीं रहेगी कि उनकी चैट सेव होगी या कोई और उसे देख पाएगा।

WhatsApp ने बताया है कि आने वाले कुछ महीनों में यह नया फीचर सभी यूज़र्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर उसकी 'Private Processing' टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जो यूजर्स की चैट को पूरी तरह सुरक्षित रखने में मदद करती है। कंपनी का दावा है कि इस सिस्टम में यूजर्स की बातचीत कोई नहीं पढ़ सकता, यहां तक कि WhatsApp भी नहीं। इसके अलावा, ये चैट अपने आप अस्थायी रहती हैं, सेव नहीं होतीं और चैट खत्म होने के बाद खुद ही गायब हो जाती हैं।

Incognito Chat का इस्तेमाल कैसे करें

Incognito Chat को "ऑफ-द-रिकॉर्ड" सेशन के लिए डिजाइन किया गया है, जहां कोई भी हिस्ट्री सेव नहीं होती है। अगर आपको बेहद प्राइवेट या फिर संवेदनशील टॉपिक पर बात करना चाहते हैं तो यह ऑप्शन आपके लिए बेस्ट रह सकता है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आपको इसे इस्तेमाल करना है।

Step 1: WhatsApp या स्टैंडअलोन ऐप पर Meta AI के साथ वन-ऑन-वन चैट खोलें।

Step 2: नए 'Incognito' आइकन या टॉगल को सर्च करें (यह आमतौर पर यह ऑप्शन चैट के सबसे ऊपर या मोड सेलेक्टर के अंदर होता है)।

Step 3: एक बार एक्टिवेट होने पर, चैट इंटरफेस की थीम बदल जाएगी, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आप एक प्राइवेट सेशन में हैं।

Step 4: अब आप अपनी बातचीत शुरू कर सकते हैं। जैसे ही आप चैट बंद करेंगे या सेशन खत्म करेंगे, सभी मैसेज अपने-आप डिलीट हो जाएँगे और Meta के सर्वर से पूरी तरह हटा दिए जाएंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article