टेक एंड गैजेट्स

Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच का Full HD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इसमें 910 निट्स तक HBM ब्राइटनेस मिलती है और कंपनी के अनुसार स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.86 फीसदी तक है।

Image

144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

Infinix ने भारतीय बाजार में अपनी Hot सीरीज का नया स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे शुक्रवार को पेश किया। फोन की सबसे खास खूबियों में रियर पैनल पर दिया गया नया Active Matrix Cube (AMC) शामिल है, जो नोटिफिकेशन दिखाने के साथ-साथ कई इंटरैक्टिव फीचर्स भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Infinix Hot 70 Pro 5G की कीमत

भारत में Infinix Hot 70 Pro 5G की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए है। हालांकि, यह शुरुआती कीमत है और इसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं। कंपनी फोन को 8GB RAM और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी पेश करेगी।

स्मार्टफोन को Silk Glow Purple, Dive Blue, Thermo Orange और Mirage Green चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री Flipkart और देशभर के रिटेल स्टोर्स से होगी। ग्राहकों को 9 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मिलेंगे।

144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच का Full HD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इसमें 910 निट्स तक HBM ब्राइटनेस मिलती है और कंपनी के अनुसार स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.86 फीसदी तक है। डिस्प्ले में आई-केयर फीचर के साथ Motion Sickness Relief भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर स्क्रीन देखने के दौरान मोशन सिकनेस जैसी परेशानी को कम करने में मदद कर सकता है।

Dimensity 7100 5G प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट दिया गया है, जिसे Mali-G57 GPU के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक, फोन लोकप्रिय गेम्स में 90fps तक गेमिंग सपोर्ट करता है और इसका AnTuTu स्कोर 7.8 लाख से ज्यादा है। स्टोरेज के लिए इसमें UFS 2.2 टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है। कंपनी ने तीन बड़े OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

50MP Sony कैमरा और AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 70 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर मिलता है। कैमरा 2X लॉसलेस जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कैमरे में AI Live Photo, AI Eraser, AI Extender और One-Tap Vlog Mode जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Active Matrix Cube है फोन की खासियत

Infinix Hot 70 Pro 5G का सबसे अलग फीचर रियर पैनल पर दिया गया Active Matrix Cube (AMC) है। यह फोन को नीचे की तरफ रखने पर भी विजुअल इफेक्ट के जरिए कई तरह के अलर्ट दिखा सकता है। AMC इनकमिंग कॉल, मैसेज, चार्जिंग, लो बैटरी, कैमरा, वीडियो, काउंटडाउन और मौसम से जुड़े अलर्ट के दौरान अलग-अलग विजुअल इफेक्ट दिखाता है। फोन स्टार्ट होने, म्यूजिक चलने और गेमिंग के दौरान भी यह एंबियंट लाइटिंग इफेक्ट दिखा सकता है।

6,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W FastCharge सपोर्ट करती है। इसमें 10W रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन करीब 25 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है, जबकि फुल चार्ज होने में लगभग 63 मिनट लगते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article