Infinix GT 30 5G+ India Launch: स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स तेजी से भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने भारतीय बाजार में स्टाइलिश डिजाइन के साथ सस्ता Infinix Smart 10 लॉन्च किया था। अब कंपनी एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनफिनिक्स अब Infinix GT 30 5G+ को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कुछ समय पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च को टीज किया था लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है।
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Infinix GT 30 5G+ को भारतयी बाजार में 8 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्चिंग इवेंट इस दिन दोपहर 12 बजे होगा। कंपनी इसे ई-कॉर्मर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल करेगी। फ्लिपकार्ट ने इस स्मार्टफोन के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। माइक्रोसाइट लाइव होने से इस स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स का भी खुलासा हो गया है।
फोन में दिखेगी नथिंग की झलक
इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में आपको स्टाइलिश डिजाइन के साथ एक मॉर्डन लुक देखने को मिलेगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने एक से बढ़कर एक तगड़े फीचर्स दिए हैं। यह स्मार्टफोन आपको Nothing फोन की याद दिलाने वाला है। Infinix GT 30 5G+ के रियर पैनल में आपको Glyph Lights देखने को मिलने वाली हैं।
Infinix GT 30 5G+ के फीचर्स
अगर आप तगड़े फीचर्स के साथ एक दमदार गेमिंग फोन चाहते हैं तो Infinix GT 30 5G+ आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन में 6.5 तक या इससे कुछ बड़ी डिस्प्ले दे सकती है। लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दे सकती है। आपको डिस्प्ले में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है।
मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे हैवी काम में भी Infinix GT 30 5G+ आपको शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इसमें Cyber Mecha 2.0 डिजाइन दिया है। इसमें आपको कस्टमाइजेबल Mecha Lights भी देखने को मिलेगी। इनफिनिक्स अपकमिंग स्मार्टफोन को Pulse Green, Cyber Blue और Blade White कलर ऑप्शन के साथ पेश करेगी। गेमिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Shoulder Triggers भी दिए गए हैं।
