टेक एंड गैजेट्स

108MP कैमरा, 256GB स्टोरेज वाला Infinix GT 20 Pro भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Infinix GT 20 Pro Launched In India: इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो में 6.78 इंच फुल-एचडी+ एलटीपीएस AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ DCI-P3 कलर गेमोट और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 अल्टीमेट चिपसेट और Pixelworks X5 Turbo गेमिंग चिपसेट मिलता है। इसमें 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।

Image

Infinix GT 20 Pro

Infinix GT 20 Pro Launched In India: इनफिनिक्स ने मंगलवार को भारत में अपने नए गेमिंग फोन इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो (Infinix GT 20 Pro) को लॉन्च कर दिया है। नया फोन साइबर मेचा डिजाइन के साथ तीन कलर ऑप्शन में आता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 अल्टीमेट चिपसेट और 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर मिलता है। फोन में गेमिंग के लिए डेडिकेटेड पिक्सल वर्क्स X5 टर्बो चिप भी मिलता है।

Infinix GT 20 Pro: कीमत

भारत में इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो को दो स्टोरेज ऑप्शन और तीन कलर ऑप्शन- मेचा ब्लू, मेचा ऑरेंज और मेचा सिल्वर में पेश किया गया है। इसके 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 ( बैंक डिस्काउंट के साथ) और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 ( बैंक डिस्काउंट के साथ) है। फोन को 28 मई से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा।

Infinix GT 20 Pro: डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन

इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो में 6.78 इंच फुल-एचडी+ एलटीपीएस AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ DCI-P3 कलर गेमोट और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन एंड्रॉयड 14 आधारित एक्सओएस 14 पर चलता है। कंपनी ने इसके साथ दो साल के एंड्रॉयड अपग्रेड और तीन साल के सुरक्षा पैच देने की पुष्टि की है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 अल्टीमेट चिपसेट और Pixelworks X5 Turbo गेमिंग चिपसेट मिलता है। इसमें 12 जीब तक LPDDR5X रैम सपोर्ट है।

Infinix GT 20 Pro: कैमरा और बैटरी

इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और डुअल 2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सैमसंग HM6 सेंसर मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें आरजीबी मिनी-एलईडी ऐरे और पीछे की तरफ सी-आकार की रिंग के साथ एक मेचा डिजाइन है। इसमें 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article