टेक एंड गैजेट्स

कम हो गई Samsung Galaxy Z Flip 5 की कीमत, यहां मिल रहा दमदार डिस्काउंट

Samsung Galaxy Z Flip 5 Price Cut in India: सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप 5 में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस डायनामिक एमोलेड 2X इनफिनिटी डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा फोन में 3.4 इंच का सुपर एमोलेड कवर डिस्प्ले भी मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज मिलता है।

Image

Samsung Galaxy Z Flip 5

Samsung Galaxy Z Flip 5 Price Cut in India: सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 को गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 के साथ जुलाई 2023 को भारत में लॉन्च किया गया है। अब कंपनी नए गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 फोल्डेबल्स फोन की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है और इसी कारण गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 (Samsung Galaxy Z Flip 5) पर दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। यदि आप भी कम कीमत में सैमसंग फोल्डेबल फोन को अपना बनाना चाहते हैं तो यह इस फोन को खरीदने का सही समय है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

अमेजन पर सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Flip 5

1,02,999 रुपये कीमत वाले गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 को अमेजन पर 6 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ 96,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा अमेजन फ्लैट 20,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट कूपन दे रहा है। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारक अतिरिक्त 14,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं, जिससे प्रभावी कीमत 75,999 रुपये तक कम हो जाएगी।

Samsung Galaxy Z Flip 5 की स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप 5 में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस डायनामिक एमोलेड 2X इनफिनिटी डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा फोन में 3.4 इंच का सुपर एमोलेड कवर डिस्प्ले भी मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित वनयूआई 5.1.1 के साथ आता है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 का कैमरा और बैटरी

फोन में दमदार कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 12 मेगापिक्सल डुअल रियरा कैमरा मिलता है। इसके अलावा 10 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। रियर कैमरे को आप सेल्फी लेने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में 3,700mAh की बैटरी और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में वायरलेस चार्जिंग और पानी से बचाव के लिए IPX8 रेटिंग भी मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article