टेक एंड गैजेट्स

भारत में बढ़ी ऑडियो प्रोडक्ट की मांग, छोटे शहरों और कस्बों में धड़ाधड़ हो रही बिक्री

India Audio Market: जीएफके- एनआईक्यू की रिपोर्ट में बताया गया कि टियर 4 से 6 कस्बों में होने वाली बिक्री की हिस्सेदारी मार्केट में 28 प्रतिशत से बढ़कर 32 प्रतिशत हो गई है, जो दिखाता है कि गैर-मेट्रो रीजन का महत्व बढ़ रहा है।

Image

India Audio Market (image-istock)

India Audio Market: देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के कारण तेजी से आम लोगों की खर्च योग्य आय में इजाफा हो रहा है। किफायती डिवाइस की उपलब्धता और जेनजेड की आबादी बढ़ने के कारण भारत का ऑडियो मार्केट भी तेजी से बढ़ रहा है। एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ग्लोबल मार्केट और कंज्यूमर इंटेलिजेंस फर्म जीएफके- एनआईक्यू कंपनी की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया कि ऑडियो डिवाइस का ऑफलाइन रिटेल मार्केट बढ़कर 5,000 करोड़ रुपये का हो गया है। इसकी वॉल्यूम में सालाना आधार पर 61 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।

ऑडियो डिवाइस की बिक्री 24% बढ़ी

लाउडस्पीकर (विशेषकर साउंडबार) की बिक्री में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। जुलाई 2023 से जून 2024 की अवधि में कुल बिक्री में छोटे शहरों की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत तक हो हई है। होम ऑडियो सेगमेंट की वॉल्यूम में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इसकी वैल्यू 1,600 करोड़ रुपये रही है। पर्सनल ऑडियो मार्केट की वैल्यू 3,400 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इमसें सालाना आधार पर 32 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है।

होम और पर्सनल ऑडियो सॉल्यूशंस की मांग ज्यादा

जीएफके- एनआईक्यू कंपनी के कस्टमर सक्सेस -टेक और ड्यूरेबल्स के प्रमुख अनंत जैन ने कहा कि होम और पर्सनल ऑडियो सॉल्यूशंस अधिक उपयोग बन गए हैं और आज के समय में भारतीय कंज्यूमर की लाइफस्टाइल का हिस्सा हैं। आगे कहा कि एंटरटेनमेंट का परिदृश्य बदलने और ग्राहकों के प्रीमियम प्रोडक्ट्स, सिनेमैटिक ऑडियो अनुभव की तरफ शिफ्ट होने के कारण सेक्टर में विकास और अधिक आय अर्जित करने के मौके बढ़ रहे हैं।

सबसे ज्यादा बिक रहे सस्ते प्रोडक्ट

फिलहाल एंट्री सेगमेंट, जिसमें 3,000 रुपये से कम के प्रोडक्ट आते हैं। उसकी बाजार हिस्सेदारी 27 प्रतिशत है। वहीं, प्रीमियम प्रोडक्ट जिनकी कीमत 8,000 रुपये से ज्यादा है। उनकी बाजार हिस्सेदारी 23 प्रतिशत है, जो दिखाता है कि ग्राहक अच्छे क्वालिटी उत्पादों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। होम ऑडियो बिक्री में नॉर्थ जोन की हिस्सेदारी 31 प्रतिशत है। इस जोन में छोटे शहरों और कस्बों में ऑडियो प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है, जो दिखाता है कि यहां ब्रांड्स के लिए विकास के अच्छे अवसर हैं।

छोटे शहरों और कस्बों में बिक्री ज्यादा

रिपोर्ट में बताया गया कि टियर 4 से 6 कस्बों में होने वाली बिक्री की हिस्सेदारी मार्केट में 28 प्रतिशत से बढ़कर 32 प्रतिशत हो गई है, जो दिखाता है कि गैर-मेट्रो रीजन का महत्व बढ़ रहा है। लाउडस्पीकर की कुल बिक्री में छोटे शहरों और कस्बों की हिस्सेदारी करीब 30 प्रतिशत हो गई है, जो दिखाता है कि नॉन-मेट्रो रीजन में ऑडियो प्रोडक्ट्स की मांग में इजाफा देखने को मिल रहा है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article