टेक एंड गैजेट्स

एक क्लिक में मिलेगी WhatsApp Group की पूरी कुंडली, जान लें तरीका

WhatsApp Group Features: व्हाट्सएप ने सिक्योरिटी और सेफ्टी के लिए कई खास फीचर्स मिलते हैं। इन फीचर्स की मदद से आप ग्रुप में शामिल होने से पहले कई जानकारी पा सकते हैं, जैसे कि आपको किसने जोड़ा, ग्रुप कब बनाया गया और यह सब किस बारे में है।

Image

WhatsApp Group Features

WhatsApp Group Features: आज के समय में हर कोई व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है। व्हाट्सएप पर ग्रुप चैट्स की भी सुविधा मिलती है। जिसमें अधिकतम 1024 लोगों को जोड़ा जा सकता है। यानी एक ग्रुप में अधिकतम 1024 लोग जुड़ सकते हैं। यह एक बड़ी संख्या है और इसे मैनेज करने के लिए व्हाट्सएप कई सारे फीचर्स देता है। यदि आप व्हाट्सएप ग्रुप पर एक्टिव रहने हैं तो आपको यह फीचर्स का इस्तेमाल पता होना चाहिए। यहां हम व्हाट्सएप ग्रुप के लिए मिलने वाले इन्हीं खास फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप चैट्स (Group chats)

व्हाट्सएप ग्रुप पर मेंबर्स को मैसेज करने, फोटो-वीडियो शेयर करने और ग्रुप कॉल करने जैसी सुविधाएं मिलती है। लेकिन ग्रुप एडमिन इन सुविधाओं को लिमिट भी कर सकता है। यानी यदि ग्रुप एडमिन चाहे तो उसके अलावा अन्य कोई भी मेंबर ग्रुप पर मैसेज नहीं भेज सकेगा।

व्हाट्सएप ग्रुप सेफ्टी चेक (Whatsapp group safety check)

व्हाट्सएप ने सिक्योरिटी और सेफ्टी के लिए हाल ही में इस फीचर को जारी किया है। यूजर्स ग्रुप में जुड़ने से पहले क्या आपने किसी नई चैट में जोड़ा है? जैसी कई जानकारी पा सकते हैं, जैसे कि आपको किसने जोड़ा, ग्रुप कब बनाया गया और यह सब किस बारे में है। यानी आप ग्रुप में जुड़ने से पहली ही उसकी जानकारी की त्वरित सुरक्षा जांच कर सकते हैं।

रिपोर्ट और ब्लॉक

आप किसी ग्रुप में किसी मैसेज की रिपोर्ट कर सकते हैं और भेजने वाले को ब्लॉक कर सकते हैं। मैसेज WhatsApp पर भेजा जाएगा और भेजने वाले को इसकी सूचना नहीं दी जाएगी। यानी बिना सेंडर को पता चले आपको उसकी शिकायत और ब्लॉक करने की सुविधा मिलती है।

Whatsapp Polls

आप व्हाट्सएप ग्रुप में पोल भी शुरू कर सकते हैं। यह काफी मजेदार हो जाता है जब इसपर पर्याप्त रिस्पॉन्स आते हैं। बता दें कि जब आप व्हाट्सएप के माध्यम से कोई पोल शेयर करते हैं, तो यह केवल उन लोगों को ही दिखाई देगा जो पहले से ही चैट में हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article