टेक एंड गैजेट्स

2027 तक तीन गुना बढ़ेगा भारत का एआई बाजार, पहुंचेगा 17 अरब डॉलर के पार: रिपोर्ट

Indias AI market: सरकार ने 'IndiaAI' नाम की एक योजना शुरू की है, जिसके तहत 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर एआई रिसर्च और मॉडल ट्रेनिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। भारत में 70 करोड़ इंटरनेट यूजर्स, 600,000 से ज्यादा एआई प्रोफेशनल्स और 2,000 से अधिक एआई स्टार्टअप हैं, जो देश को एआई में तेजी से आगे ले जा रहे हैं।

Image

भारत 2025 तक 45 नए डेटा सेंटर बनाएगा, जिससे मौजूदा नेटवर्क में 1,015 मेगावाट की नई क्षमता जुड़ जाएगी।

Photo : iStock

Indias AI market: भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बाजार के उसके वर्तमान आकार से तीन गुना होकर 2027 तक 17 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो जाने की उम्मीद है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के अनुसार, ऐसा बिजनेस टेक्नोलॉजी में बढ़ते निवेश, एक समृद्ध डिजिटल परिवेश और कुशल पेशेवरों के दम पर मुमकिन होगा। बीसीजी ने अपनी रिपोर्ट ‘भारत की एआई छलांग: उभरती चुनौतियों पर बीसीजी परिप्रेक्ष्य’ में कहा कि भारत में 6,00,000 से अधिक एआई पेशेवरों, 70 करोड़ इंटरनेट यूजर्स और पिछले तीन वर्ष में 2,000 से अधिक एआई स्टार्टअप के साथ एक संपन्न एआई परिवेश है।

5 प्वाइंट में समझें पूरा गणित?

तीन गुना बढ़ेगा एआई बाजार: भारत का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बाजार 2027 तक तीन गुना बढ़कर 17 अरब डॉलर (करीब 1.4 लाख करोड़ रुपये) हो सकता है।

तेजी से बढ़ रहा डिजिटल माहौल: भारत में 70 करोड़ इंटरनेट यूजर्स, 600,000 से ज्यादा एआई प्रोफेशनल्स और 2,000 से अधिक एआई स्टार्टअप हैं, जो देश को एआई में तेजी से आगे ले जा रहे हैं।

डाटा सेंटर का विस्तार: भारत 2025 तक 45 नए डेटा सेंटर बनाएगा, जिससे मौजूदा नेटवर्क में 1,015 मेगावाट की नई क्षमता जुड़ जाएगी।

सरकार की बड़ी पहल: सरकार ने 'IndiaAI' नाम की एक योजना शुरू की है, जिसके तहत 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर एआई रिसर्च और मॉडल ट्रेनिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।

एआई बना बिजनेस की जरूरत: बीसीजी के अनुसार, एआई अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि कंपनियों के लिए ज़रूरी बन गया है। भारतीय कंपनियां इसका इस्तेमाल करके वैश्विक स्तर पर मुकाबला कर रही हैं।

इनपुट-भाषा 2027 तक तीन गुना बढ़ेगा भारत का एआई बाजार, पहुंचेगा 17 अरब डॉलर के पार: रिपोर्ट

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article