टेक एंड गैजेट्स

Vi का 5G धमाका! बेंगलुरु में शुरू हुई सुपरफास्ट सर्विस, सिर्फ ₹299 में अनलिमिटेड डेटा

Vodafone Idea launches 5G services in Bengaluru: कंपनी बयान के अनुसार, मुंबई, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पटना और चंडीगढ़ में हालही में 5जी सेवाएं शुरू करने के बाद इसे यहां भी इसे शुरू किया गया। यह इस साल अगस्त तक सभी प्राथमिकता वाले 17 क्षेत्रों में 5जी सेवाएं शुरू करने की कंपनी की रणनीति का हिस्सा है।

Image

बेंगलुरु में वोडाफोन आइडिया 5G इंटरनेट लॉन्च हो गया है।

Vodafone Idea launches 5G services: वोडाफोन आइडिया (Vi) ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर बेंगलुरु में अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने घोषणा की। कंपनी देश के सबसे डिजिटल रूप से सक्रिय शहरों में से एक में हाई-स्पीड मोबाइल कनेक्टिविटी लेकर आई है। बुधवार से शुरू होने वाला यह रोलआउट, टेलीकॉम ऑपरेटर के अपने 17 प्राथमिकता वाले सर्किलों में चरणबद्ध विस्तार का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य इस साल अगस्त तक तैनाती पूरी करना है। इसके अलावा कंपनी ने इसके साथ अनलिमिटेड 5G डेटा वाला प्लान भी पेश किया है।

कंपनी बयान के अनुसार, मुंबई, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पटना और चंडीगढ़ में हालही में 5जी सेवाएं शुरू करने के बाद इसे यहां भी इसे शुरू किया गया। यह इस साल अगस्त तक सभी प्राथमिकता वाले 17 क्षेत्रों में 5जी सेवाएं शुरू करने की कंपनी की रणनीति का हिस्सा है।

मिलेगा अनलिमिटेड 5G इंटरनेट

वीआई ने कहा, " बेंगलुरु में 5G-सक्षम डिवाइस वाले यूजर्स अब वीआई 5G सेवाओं का आनंद ले सकते हैं, जो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, वर्चुअल मीटिंग और बहुत कुछ में बेहतर डिजिटल अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार की गई हैं।" दूरसंचार कंपनी ने कहा कि बेंगलुरु में वोडाफोन आइडिया के 5जी-सक्षम डिवाइस वाले यूजर्स अब हमारी 5जी सर्विस का लाभ उठा सकते हैं... 299 रुपये से शुरू होने वाले ‘प्लान’ पर यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा उपलब्ध है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article