एक देश एक चार्जर
लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में घोषित यूरोपीय संघ (ईयू) के नियमों के जैसे ही भारत सरकार भी अब कथित तौर पर भारत में बेचे जाने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट के चार्जिंग पोर्ट को मानकीकृत करने पर विचार कर रही है।
सभी टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए एक सामान्य चार्जिंग पोर्ट यानी USB-C पोर्ट अनिवार्य किया जाएगा। वहीं लैपटॉप के लिए यह नियम 2026 के अंत से लागू होगा। रिपोर्ट के अनुसार, बेसिक फोन और वियरेबल्स फिलहाल इस नियम के दायरे में नहीं आएंगे और उन्हें स्वेच्छा से इसका पालन करने के लिए कहा जा सकता है।
कब से लागू होगा नियम
यह नियम जून 2025 तक लागू होने की उम्मीद है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि यह नियम अंततः देश में बेचे जाने वाले लैपटॉप पर भी लागू हो सकता है। रिपोर्ट किए गए नियम में वर्तमान में फीचर फोन, ऑडियो डिवाइस और स्मार्ट वॉच जैसे डिवाइस शामिल नहीं हैं। बता दें कि पिछले साल, सरकार के दवाब के कारण एप्पल ने भी अपने आईफोन को टाइप-सी पोर्ट के साथ पेश किया था।
