आपके लिए रियलमी जीटी 6 और मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा में से कौन-सा फोन बेस्ट है? यहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
रियलमी जीटी 6 में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले (120Hz) और मोटोरोला के फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले (144Hz) मिलता है।
दोनों फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर है। लेकिन रियलमी जीटी 6 में 16 जीबी तक रैम है, जबकि मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा में 12 जीबी तक रैम मिलता है। दोनों फोन में 512 जीबी तक स्टोरेज मिलती है।
दोनों फोन के साथ लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 मिलता है। रियलमी में दो साल के OS अपडेट जबकि मोटोरोला 3 साल के ओएस अपडेट देने वाला है।
रियलमी जीटी 6 में 50MP (प्राइमरी) + 8MP (अल्ट्रावाइड) + 50MP (टेलीफोटो) कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। वहीं मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा में 50MP (प्राइमरी) + 50MP (अल्ट्रावाइड) + 64MP (टेलीफोटो) और 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
रियलमी जीटी 6 में 5500mAh बैटरी और 120W चार्जिंग मिलती है, वहीं मोटो में 4500mAh बैटरी के साथ 125W चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।
मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा की कीमत 54,999 रुपये (12GB+512GB) है। वहीं रियमली तीन स्टोरेज में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 40,999 रुपये (8GB+256GB) है। वहीं (16GB+512GB) स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है।
कीमत के हिसाब से दोनों ही फोन दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। लेकिन कैमरा, डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग के मामले में मोटो आगे निकल जाता है वहीं बड़ी बैटरी और ज्यादा रैम के मामले में रियलमी आगे है।