टेक एंड गैजेट्स

सिर चढ़कर बोल रहा स्मार्टफोन का खुमार, 5G फोन पर आया दिल, हर चार में तीन लोग खरीद रहे 5जी मोबाइल

India Smartphone Market Q1: मध्य-स्तर के उपभोक्ताओं में से एक-तिहाई से ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में अपग्रेड करने के इच्छुक हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस ट्रेंड के पीछे के कारकों में किफायती फाइनेंसिंग योजनाएं, ट्रेड-इन के लिए बेहतर मूल्य और बंडल योजनाएं शामिल हैं। साथ ही एआई, गेमिंग और इमेजिंग एन्हांसमेंट्स जैसी टॉप फीचर्स की मांग भी शामिल है।

Image

Indian Smartphone Market

India Smartphone Market Q1: 2024 में भी स्मार्टफोन का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। ग्राहकों के अपने पुराने फोन छोड़कर महंगे फोन खरीदने से एक साल पहले की तुलना में इस साल की पहली तिमाही में देश में स्मार्टफोन की बिक्री संख्या के हिसाब से आठ प्रतिशत और मूल्य के मामले में 18 बढ़ी है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि तिमाही के दौरान बिकने वाले हर 100 स्मार्टफोन में 71 प्रतिशत 5जी स्मार्टफोन थे।

प्रीमियम सेगमेंट की बढ़ रही मांग

देश के समग्र स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम सेगमेंट की हिस्सेदारी अब तक के अपने उच्चतम स्तर 20 प्रतिशत (मूल्य के आधार पर 51 प्रतिशत) पर पहुंच गई है। सीनियर एनालिस्ट शिल्पी जैन ने कहा, "भारत का स्मार्टफोन बाजार पहली तिमाही में अपने उच्चतम मूल्य पर पहुंच गया। लोग प्रीमियम फोन ज्यादा खरीद रहे हैं। इससे स्मार्टफोन बाजार में राजस्व बढ़ा है।"

एआई, गेमिंग और इमेजिंग एन्हांसमेंट्स

मध्य-स्तर के उपभोक्ताओं में से एक-तिहाई से ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में अपग्रेड करने के इच्छुक हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस ट्रेंड के पीछे के कारकों में किफायती फाइनेंसिंग योजनाएं, ट्रेड-इन के लिए बेहतर मूल्य और बंडल योजनाएं शामिल हैं। साथ ही एआई, गेमिंग और इमेजिंग एन्हांसमेंट्स जैसी टॉप फीचर्स की मांग भी शामिल है। पहली बार, वीवो ने एक ही तिमाही में वॉल्यूम के मामले में बाजार का नेतृत्व किया।

एक-चौथाई मार्केट पर सैमसंग का कब्जा

सैमसंग ने कुल बाजार वैल्यू के एक-चौथाई से अधिक पर कब्जा करने के बाद वैल्यू के मामले में बाजार का नेतृत्व किया। सैमसंग का औसत विक्रय मूल्य (एएसपी) भी देश में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार, "हमें उम्मीद है कि 2024 में देश का स्मार्टफोन बाजार मजबूत प्रीमियम की ओर बढ़ते हुए 5जी अपनाने और पोस्ट-कोविड अपग्रेड के कारण सिंगल डिजिट में बढ़ेगा।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article