टेक एंड गैजेट्स

एआई में इनोवेशन और स्टार्टअप के लिए भारत सटीक जगह : गूगल क्लाउड सेल्स हेड

AI innovation In India: गूगल क्लाउड में प्रेसिडेंट और ग्लोबल सेल्स हेड मैट रेनर ने कहा कि गूगल क्लाउड पर हेल्थकेयर, फाइनेंशियल सर्विसेज और अन्य क्षेत्रों में एआई स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं। रेनर ने कहा कि भारत एआई में इनोवेशन के लिए काफी अच्छी जगह है। हम देख रहे हैं कि ग्राहक एआई इनोवेशन को आगे बढ़ा रहे हैं।

Image

AI innovation In India

AI innovation In India: भारत स्टार्टअप शुरू करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में इनोवेशन के लिए एक अच्छा हब है। यह दावा गूगल क्लाउड के शीर्ष अधिकारी की ओर से किया गया है। गूगल क्लाउड में प्रेसिडेंट और ग्लोबल सेल्स हेड मैट रेनर ने कहा कि भारत में ग्रोथ की अपार संभावनाओं के कारण यह उन कुछ देशों में शामिल है, जिन्हें इस वित्त वर्ष स्टार्टअप में निवेश मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत गूगल क्लाउड के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है।

तेजी से बढ़ रहा एआई स्टार्टअप

मैट रेनर ने आगे कहा कि गूगल क्लाउड पर हेल्थकेयर, फाइनेंशियल सर्विसेज और अन्य क्षेत्रों में एआई स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं। रेनर ने कहा कि भारत एआई में इनोवेशन के लिए काफी अच्छी जगह है। हम देख रहे हैं कि ग्राहक एआई इनोवेशन को आगे बढ़ा रहे हैं। हम एआई में विशेषज्ञता और टूल्स के जरिए अपने ग्राहकों को आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं।

तेजी से बढ़ रहा भारत

शीर्ष अधिकारी ने अपने नोट में कहा कि भारत अन्य देश के मुकाबले काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी वजह टेक्नोलॉजी और एआई के महत्व को समझना है। अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट की तरह ही गूगल भी क्लाउड मार्केट में एक बड़ी कंपनी है। कंपनी की इस क्लाउड इकाई का मुनाफा और आय सालाना आधार पर बढ़ रही है।

गूगल क्लाउड की आय बढ़ी

2023 की शुरुआत में गूगल क्लाउड मुनाफे में आ गई थी। 2024 की पहली तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग आय बढ़कर 900 मिलियन डॉलर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी की आय में सालाना आधार पर चार गुना का उछाल देखने को मिला था।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article