टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp Username डिलीट या बदलना चाहते हैं? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रॉसेस

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 3, 2026, 11:25 AM IST

मेटा ने अभी इस फीचर को पूरी तरह से रोलआउट नहीं किया है। कंपनी इसे साल के अंत तक रिलीज करेगी लेकिन आप अभी से ही अपना यूजरनेम क्रिएट कर सकते हैं। इतना ही नहीं मेटा ने 'यूजरनेम' को एडिट करने का भी फीचर दिया है।

Image

आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके यूजरनेम को डिलीट कर सकते हैं।

META के स्वामित्व वाले ऐप वॉट्सऐप की तरफ से हाल में अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर पेश किया गया है जिसका नाम 'यूजरनेम' है। यूजर्स वॉट्सऐप पर अपना यूजरनेम क्रिएट करके रिजर्व कर सकते हैं। वॉट्सऐप की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक इस फीचर का मकसद यूजर्स की प्राइवेसी को बढ़ाना है। यूजरनेम की मदद से यूजर्स बिना फोन नंबर शेयर किए दूसरों के साथ चैट कर सकते हैं। हालांकि जब से यह फीचर आया है इसको लेकर कुछ सवाल भी खड़े हो गए हैं। मामला इतना बढ़ गया कि भारत सरकार की तरफ से भी इसको लेकर मेटा को नोटिस भेजा गया है।

आपको बता दें कि मेटा ने अभी इस फीचर को पूरी तरह से रोलआउट नहीं किया है। कंपनी इसे साल के अंत तक रिलीज करेगी लेकिन आप अभी से ही अपना यूजरनेम क्रिएट कर सकते हैं। इतना ही नहीं मेटा ने 'यूजरनेम' को एडिट करने का भी फीचर दिया है। अगर आपको अपना बनाया हुआ यूजरनेम पसंद नहीं आता या फिर आप अपना यूजरनेम डिलीट करना चाहते हैं तो इसका ऑप्शन भी आपको मिलता है।

WhatsApp Username के फायदे

सबसे पहले आपको बता दें कि यूजरनेम का क्या फायदा होगा। दरअसल यह फीचर नए लोगों के लिए है। जिन लोगों के पास आपका मोबाइल नंबर सेव है उनको आपका नंबर दिखता रहेगा, लेकिन अगर आप किसी अननोन पर्सन के साथ चैट करना चाहते हैं और आप उसके साथ पर्सनल नंबर नहीं शेयर करना चाहते तो आप उसे अपना यूजरनेम देकर या फिर उसका यूजरनेम लेकर चैटिंग कर सकते हैं। इस तरह आपका मोबाइल नंबर अनजान लोगों तक नहीं पहुंचेगा। कंपनी का कहना है कि यूजर्स अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक का यूजरनेम भी वॉट्सऐप के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस तरह से डिलीट या बदले यूजरनेम

  • अगर आपने यूजरनेम क्रिएट कर लिया है और उसे डिलीट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वॉट्सऐप पर राइट साइड पर बने थ्री डॉट्स पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको सेटिंग के ऑप्शन पर जाकर अकाउंट के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • अब आपको योर अकाउंट के ऑप्शन्स में सबसे पहला आप्शन यूजरनेम का मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
  • अब आपको राइट साइड पर सबसे ऊपर बने एडिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर सबसे ऊपर आपको यूजरनेम दिख रहा होगा। उस पर क्लिक कर दें।
  • अब यहां आपको यूजरनेम डिलीट करने या फिर उसे बदलने का ऑप्शन मिल जाएगा।
  • इस तरह आप अपना यूजरनेम डिलीट या बदल सकते हैं।
End of Article