Ayodhya Weather Forecast: अयोध्या में राम मंदिर का बहुप्रतीक्षित अभिषेक समारोह अब बहुत नजदीक है। 22 जनवरी को रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान किया जाएगा। पूरे देश में इसकी तैयारियां शुरू हो गईं हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अयोध्या के लिए एक अलग से मौसम वेबपेज जारी किया है। भव्य आयोजन के केवल चार दिन शेष रहने पर शुरू की गई इस पहल से अयोध्या आने वाले लोगों और आयोजकों को मौसम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यदि आप भी अयोध्या के मौसम की जानकारी जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम पल-पल मौसम अपडेट के लिए सबसे शानदार ऐप्स के बारे में बता रहे हैं।
यहां मिलेगी मौसम की पूरी जानकारी
मौसम विज्ञान विभाग के नए वेब पेज की मदद से तापमान, वर्षा, आर्द्रता और हवा के पैटर्न जैसे जरूरी मौसम अपडेट देख सकते हैं। इसके लिए आपको IMD की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। अब यहां से 'क्लिक टू व्यू अयोध्या वेदर और फॉरकास्ट' पर जाएं। यहां आपको हर घंटे की अपडेट मिल जाएगी। जिसे आप हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, चीनी, फ्रेंच और स्पेनिश सहित विश्व स्तर पर बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में देख सकते हैं। साथ ही आप इस साइट पर अयोध्या का मौसम बुलेटिन भी देख सकते हैं।
मोबाइल ऐप्स की ले सकते हैं मदद
बार-बार वेबसाइट चेक करना कई बार मुश्किल काम हो जाता है। इसी काम को आप ऐप्स की मदद से भी कर सकते हैं। कई ऐप्स आपको दिन का उच्च और निम्न तापमान बताते हैं, और वे आपको अलर्ट भी करते हैं। साथ ही सुरक्षित रखने के लिए तापमान, वर्षा स्तर, वायु गुणवत्ता की हर घंटे जानकारी देते हैं। ताकि आप खराब मौसम में भी सुरक्षित रह सकें।
- आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना है और कोई भी मौसम फोरकास्ट ऐप्स डाउनलोड कर लेना है।
- आप IMD का आधिकारिक 'Mausam' ऐप या 'Weather & Radar' ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
- अब ऐप ओपन करें और उसमें लोकेशन अयोध्या डाल दें।
- आखिरी में नोटिफिकेशन को ऑन कर दें और अलर्ट भी चालू कर दें।
- यहां आप हर घंटे की मौसम अपडेट देख सकते हैं।
