टेक एंड गैजेट्स

अब फोन स्क्रीन पर गोला बनाकर मिलेगी पूरी दुनिया की जानकारी, जानें क्या है Google का Circle To Search फीचर

Google Circle To Search: सर्किल टू सर्च फीचर 31 जनवरी, 2024 से चुनिंदा प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा। सबसे पहले इसे Pixel 8, Pixel 8 Pro और नई Galaxy S24 सीरीज में शामिल किया जाएगा।

Image

Google Circle To Search

Google Circle To Search: टेक दिग्गज गूगल ने सर्च एक्सपीरियंस को बदलने के लिए एक नए सर्च टू सर्कल फीचर को रोलआउट किया है। गूगल ने इसके साथ मल्टीसर्च एक्सपीरियंट भी पेश किया है। सर्च टू सर्कल फीचर एंड्रॉयड यूजर्स को ऐप्स स्विच किए बिना अपने डिवाइस पर कुछ भी सर्च करने की सुविधा देता है। यानी इस फीचर की मदद से किसी भी चीज के बारे में जानकारी प्राप्त करना बहुत आसान होने वाला है वो भी बिना किसी ऐप को बंद किए हुए।

सर्च टू सर्कल फीचर- गोला बनाएं और हो गया काम

प्रासंगिक सर्च को आसान बनाने के लिए गूगल ने सर्कल टू सर्च फीचर पेश की है। अक्सर, हम किसी विशिष्ट चीज को सर्च करते हैं तो जो हम कर रहे हैं उससे हमारा ध्यान भटक जाता है। इस नए फीचर के साथ गूगल का लक्ष्य यूजर्स को उनके द्वारा उपयोग किए जा रहे ऐप को छोड़े बिना सर्च रिजल्ट लाकर इस समस्या को हल करना है।

फोटो, टेक्स्ट और वीडियो में भी काम आएगा फीचर

गूगल ने जिज्ञासा को पहचानने से उत्पन्न होने वाले फीचर को सर्कल टू सर्च कहा है। यानी आपको किसी चीज को देखकर उसके बारे में और अधिक जानने की इच्छा होती है तो आप एक सर्कल की मदद से उसके बारे में गूगल सर्च कर सकते हैं। आप किसी फोटो, टेक्स्ट और वीडियो के किसी भी भाग को सर्कल बनाकर सर्च कर सकते हैं। नया सर्च फीचर वीडियो पर भी काम करेगा। इसका मतलब यह है कि जब आप YouTube शॉर्ट देख रहे हों, और आपको कोई कपड़े पसंद आते हैं तो आप उसे पॉज करें और सर्कल बनाकर सर्च कर लें। आपको उसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी। आप उसे खरीद भी सकते हैं या वीडियो देखना फिर से शुरू कर सकते हैं।

ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल

गूगल के नए सर्च टू सर्कल फीचर का उपयोग करने के लिए आपको होम बटन के साथ स्क्रीन पर सर्कल (यानी गोला) बनाना है। जैसे ही आप सर्कल बनाएंगे गूगल उस ऑब्जेक्ट से संबंधित जानकारी आपको देगा। इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। सर्च टू सर्कल फीचर की मदद से आप, सोशल मीडिया चैट्स, SMS, फोटो, न्यूज यहां तक की वीडियो के किसी भी भाग के बारे में केवल एक सर्कल की मदद से सर्च कर सकते हैं। सर्कल के अलावा आप गैस्टर जैसे हाइलाइट्स, लिखना और टैप करके भी गूगल सर्च कर सकते हैं।

कब से शुरू होगा फीचर

सर्किल टू सर्च फीचर 31 जनवरी, 2024 से चुनिंदा प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा। सबसे पहले इसे Pixel 8, Pixel 8 Pro और नई Galaxy S24 सीरीज में शामिल किया जाएगा। इसके बाद इसे अन्य एंड्रॉयड फोन के लिए जारी किया जाएगा। यह सुविधा सभी भाषाओं और स्थानों में उपलब्ध होगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article