आज के समय में OTT प्लेटफॉर्म्स हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। OTT Apps एंटरटेनमेंट का एक प्रमुख साधन बन चुके हैं। नेटफ्लिक्स (Netflix) एक पॉपुलर ओटीटी स्ट्रीमिंग ऐप है जो भारत के साथ साथ ग्लोबली पॉपुलर है। इस एक प्लेटफॉर्म में आपको मूवी, टीवी शो और साथ ही वेब सीरीज का आनंद मिलता है। हालांकि कई बार सब्सक्रिप्शन प्लान महंगा होने की वजह से जेब का बोझ काफी ज्यादा बढ़ जाता है। कई ऐसे यूजर्स हैं जो प्लान ले तो लेते हैं लेकिन उन्हें इसे बंद करने का तरीका मालूम नहीं होता। आइए आपको आज इसी के बारे में बताते हैं।
अगर आपने भी नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन ले रखा है लेकिन अब इसे बंद करना चाहते हैं, लेकिन इसका स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस नहीं मालूम है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे मोबाइल या फिर लैपटॉप से नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन को बंद कर सकते हैं।
सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने से पहले ध्यान रखें ये बातें
बिलिंग साइकिल (Billing Cycle): अगर आप महीने के बीच में सब्सक्रिप्शन कैंसिल करते हैं, तो भी आपका अकाउंट तुरंत बंद नहीं होगा। आपकी मौजूदा बिलिंग अवधि खत्म होने तक आपका नेटफ्लिक्स चलता रहेगा।
प्रोफाइल और हिस्ट्री: नेटफ्लिक्स आपके अकाउंट को कैंसिल होने के बाद 10 महीने तक आपकी वॉच हिस्ट्री (Watch History) और प्रोफाइल सेटिंग्स को सुरक्षित रखता है। अगर आप 10 महीने के भीतर दोबारा रीस्टार्ट करते हैं, तो आपको सब कुछ वैसा ही मिलेगा।
रिफंड पॉलिसी: अगर आपको लगता है कि बीच महीने में सब्सक्रिप्शन बंद करने से आपको रिंफंड मिलेगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। नेटफ्लिक्स आमतौर पर आंशिक रूप से इस्तेमाल किए गए महीनों के लिए कोई रिफंड नहीं देता है।
स्मार्टफोन से नेटफ्लिक्स कैसे कैंसिल करें?
- अपने फोन में Netflix App ओपन करें।
- नीचे दाईं ओर दिख रहे 'My Netflix' या अपनी प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करें।
- ऊपर दाईं ओर दी गई थ्री-लाइन मेन्यू पर क्लिक करें और Account ऑप्शन को चुनें।
- अब ऐप आपको फोन के वेब ब्राउजर पर रीडायरेक्ट कर देगा।
- यहां पेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें, आपको 'Cancel Membership' का बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
- अंतिम चरण में, नेटफ्लिक्स आपसे कंफर्मेशन मांगेगा।
- यहां 'Finish Cancellation' पर क्लिक कर दें। आपका सब्सक्रिप्शन कैंसिल हो जाएगा।
लैपटॉप या कंप्यूटर पर कैसे कैंसिल करें?
- अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह प्रोसेस और भी आसान है:
- अपने ब्राउजर में www.netflix.com पर जाएं और लॉग-इन करें।
- होम स्क्रीन पर ऊपर दाईं ओर अपनी Profile Icon पर कर्सर ले जाएं और 'Account' पर क्लिक करें।
- अकाउंट पेज खुलते ही आपको सबसे ऊपर बाईं ओर 'Membership & Billing' का सेक्शन दिखेगा।
- ठीक उसी के नीचे 'Cancel Membership' का बटन होगा, उस पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपसे कन्फर्मेशन मांगा जाएगा। बस 'Finish Cancellation' नीले बटन पर क्लिक कर दें।
