टेक एंड गैजेट्स

IRCTC Retiring Room: 20 रुपये में मिलता है रेलवे रिटायरिंग रूम, ऑनलाइन ऐसे करें बुक

IRCTC Retiring Room: रिटायरिंग रूम कई किस्मों में आता है जैसे सिंगल, डबल और एसी और नॉन एसी कॉम्बो के साथ डॉरमेट्री रूम। रिटायरिंग रूम की बुकिंग के लिए आवश्यकता है कि आपके पास एक कन्फर्म टिकट हो। एक रिटायरिंग रूम के लिए आईआरसीटीसी कम से कम 20 रुपये चार्ज करता है।

Image

IRCTC Retiring Room

IRCTC Retiring Room: यदि आप भारतीय ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं और कोहरे के कारण आपकी ट्रैन लेट हो गई है या समय से पहले पहुंच गई है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) पूरे भारत के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आवास उपलब्ध कराता है, जिसे रिटायरिंग रूम कहा जाता है। यदि आप भी सर्दी में यात्रा कर रहे हैं और किसी भी कारण से स्टेशन पर रात गुजारने को मजबूर हैं तो रिटायरिंग रूम आपके लिए सबसे सुरक्षित और आरामदायक जगह बन जाता है। रिटायरिंग रूम को आप ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

कितना लगेगा पैसा?

रिटायरिंग रूम कई किस्मों में आता है जैसे सिंगल, डबल और एसी और नॉन एसी कॉम्बो के साथ डॉरमेट्री रूम। रिटायरिंग रूम की बुकिंग के लिए आवश्यकता है कि आपके पास एक कन्फर्म टिकट हो। एक रिटायरिंग रूम के लिए 24 घंटे तक के लिए आईआरसीटीसी कम से कम 20 रुपये चार्ज करता है। इसके पास सुविधा के हिसाब से चार्ज किया जाता है।

ऑनलाइन ऐसे करें बुक

  • रिटायरिंग रूम केवल सोर्स और गंतव्य स्टेशनों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बुक किए जा सकते हैं। यहां आईआरसीटीसी रिटायरिंग रूम को ऑनलाइन बुक करने का तरीका बता रहे हैं।
  • आईआरसीटीसी टूरिज्म वेबसाइट पर जाएं और मेन मेन्यू आइकन से रिटायरिंग रूम पर जाएं।
  • अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में लॉगिन करें। अब अपना PNR नंबर टाइप करें और सर्च करें।
  • अब स्टेशन सिलेक्ट करें और फिर सोर्स पर बुक करें या गंतव्य पर बुक करें सिलेक्ट करें।
  • चेक-इन/चेक-आउट की तारीख, बेड टाइप और रूम टाइप (जैसे एसी या नॉन-एसी और कोटा) डालें।
  • अब चेक अवेलेबिलिटी पर क्लिक करें और रूम नंबर स्लॉट ड्यूरेशन और आईडी कार्ड टाइप को सिलेक्ट करें।
  • आखिर में पेमेंट करें और प्रोसेस पूरा करें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article