टेक एंड गैजेट्स

20 रुपये कमाने के लिए Zomato एजेंट को करनी पड़ी कितनी मेहनत, वीडियो में बताई पूरी प्रोसेस

Zomato Viral video: इस वायरल वीडियो को अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो पर अब तक 3.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वह ₹20 कमाने के लिए जरूरी मेहनत से हैरान हैं।

Image

Zomato Viral video (image-instagram)

Zomato Viral video: कई बार आपने ऑनलाइन खाना मंगाने के लिए जोमैटो का इस्तेमाल किया होगा। खाना आपके पास तक जोमैटो के डिलीवरी एजेंट लेकर आते हैं और इसके लिए उन्हें कुछ पैसे मिलते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि एक ऑर्डर के लिए उन्हें कितने रुपये मिलते हैं और आप तक खाना लाने में डिलीवरी एजेंट को कितनी मशक्कत करनी होती है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डिलीवरी एजेंट ने जोमैटो डिलीवरी का पूरा प्रोसेस बताया है और कहा "हम ऐसे 20 रुपये कमाते हैं"।

शख्स ने दिखाया- कितनी मेहनत से मिलता है 20 रुपये

यह वीडियो मुन्ना_कुमारगुड्डू (munna_kumarguddu) नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई है। इसमें बताया गया है कि कैसे एक ऑर्डर से उन्हें 20 रुपये मिलते हैं और यह कैसे आप तक पहुंचता है। वीडियो की शुरुआत एक आदमी द्वारा ऑर्डर एक्सेप्ट करने से होती है। फिर वह 1.5 किलोमीटर बाइक चलाकर रेस्टोरेंट में जाता है और अपना ऑर्डर उठाता है।

इसके बाद वह 600 मीटर दूर जाकर ग्राहक को ऑर्डर देता है और ऑर्डर के लिए ₹20 कमाता है। वीडियो के आखिर में वह बताता है कि इस पूरी प्रोसेस में उसे 30 मिनट का समय लगा और उसे सिर्फ 20 रुपये मिले। सिर्फ इतना ही नहीं 30 मिनट के समय के साथ उसकी बाइक का पेट्रोल भी खर्च हुआ।

इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो पर अब तक 3.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। वहीं वीडियो को कई हजार लाइक मिल चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वह ₹20 कमाने के लिए जरूरी मेहनत से हैरान हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article