टेक एंड गैजेट्स

Zomato ने लीजेंड्स सर्विस को किया बंद, ये है बड़ा कारण

Zomato Legends: ‘लीजेंड्स’ सर्विस के तहत देश के 10 शहरों के मशहूर व्यंजन देश के दूसरे हिस्सों में भेजे जाते थे। इंटरसिटी लीजेंड्स को 2022 में शुरू किया गया था, में शुरू में कोई मिनिमम ऑर्डर वैल्यू नहीं थी, लेकिन लाभ बढ़ाने के लिए 5,000 रुपये का मिनिमम ऑर्डर वैल्यू मॉडल पेश किया गया था।

Image

Zomato Legends

Zomato Legends: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो ने अपनी अंतर-नगरीय सर्विस ‘लीजेंड्स’ को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया है। लीजेंड्स सर्विस के तहत जोमैटो कुछ चुनिंदा शहरों के मशहूर प्रोडक्ट को दूसरे शहरों में आपूर्ति करती थी। कंपनी ने कहा कि पिछले दो साल से चल रही सर्विस प्रभावी नहीं रही, इसलिए इसे बंद करने का फैसला किया गया।

सीईओ ने एक्स पर दी जानकारी

जोमैटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा, “जोमैटो लीजेंड्स के संबंध में कुछ सूचना। दो साल की कोशिश के बावजूद इस उत्पाद को मार्केट के अनुकूल नहीं पाए जाने पर हमने इसे तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया है।”

क्या है जोमैटो लीजेंड्स सर्विस

‘लीजेंड्स’ के तहत देश के 10 शहरों के मशहूर व्यंजन देश के दूसरे हिस्सों में भेजे जाते थे। कंपनी ने पहले ही इस सर्विस को रोक दिया था और जुलाई में कुछ बदलावों के साथ इसे दोबारा शुरू किया था। लेकिन अब इसे पूरी तरह बंद करने का फैसला किया गया है।

इंटरसिटी लीजेंड्स को ऐसे समय में बंद किया गया है जब जोमैटो राजस्व बढ़ाने और मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अन्य क्षेत्रों में विविधता ला रहा है। इंटरसिटी लीजेंड्स, जिसे मूल रूप से 2022 में शुरू किया गया था, में शुरू में कोई न्यूनतम ऑर्डर सीमा नहीं थी, लेकिन लाभ बढ़ाने के लिए 5,000 रुपये का मिनिमम ऑर्डर वैल्यू मॉडल पेश किया गया था। इसके बावजूद, यह प्लान जोमैटो के लिए वित्तीय लाभ का नहीं रहा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article