यदि आप भी किसी अनोखे के स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Honor अब एक ऐसा फोन ला रहा है जो कि पूरे मार्केट में तहलका मचा सकता है। ऑनर ने हाल ही में Magic 8 Pro और Magic 8 को पेश किया है और अब कंपनी Honor Robot Phone की तैयारी कर रही है। Honor Robot Phone की कंपनी ने एक झलक भी दिखाई है। Honor Robot Phone में रोबोटिक्स फीचर्स जैसे फोटोग्राफी, मल्टी मॉडल एआई सपोर्ट मिलेंगे। Honor Robot Phone को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 में पेश किया जा सकता है।
Honor Robot Phone की लॉन्चिंग
कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस हैंडसेट का टीजर शेयर किया है, जिसमें इसके रियर कैमरा यूनिट से निकलने वाला AI कैमरा असिस्टेंट दिखाई दे रहा है। यह रोबोट कैमरा गिंबल और रोटेटिंग मोटर के साथ आता है और कंपनी का कहना है कि फोन में एक “AI ब्रेन” होगा, जो फोन को रोबोट की तरह मोबिलिटी देगा। Honor ने इसे एक “रेवल्यूशनरी AI डिवाइस” बताया है, जो मल्टी-मोडल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड रोबोटिक्स और नेक्स्ट-जेनरेशन इमेजिंग को मिलाता है।
मूवेबल एआई कैमरा
हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन के तकनीकी स्पेसिफिकेशन साझा नहीं किए हैं, लेकिन टीजर वीडियो में रोबोट कैमरा यूजर के कपड़े, उनके आस-पास के वातावरण की जानकारी देने और बच्चे का मनोरंजन करने की क्षमता दिखाता है। यह मूवेबल AI कैमरा USB Type-C पोर्ट के साथ आता है, जिससे अन्य एक्सेसरीज भी जोड़ी जा सकती हैं। फोन में होल-पंच डिस्प्ले है, जो सेल्फी कैमरा होस्ट कर सकता है।
रियर पैनल डिजाइन में यह नए लॉन्च हुए iPhone 17 सीरीज जैसा दिखता है, जिसमें बीच में ग्लास कटआउट और उसके चारों तरफ मेटल फ्रेम है। फोन में संभवतः ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें यह पॉप-अप AI कैमरा भी शामिल है।
बैक पैनल के बीच में Alpha सिम्बल भी दिखता है, जिसे Honor के अन्य AI इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। बाईं ओर फोन साफ-सुथरी दिखाई देती है, जबकि पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स दाईं ओर हो सकते हैं। रोबोट कैमरा को सुरक्षा के लिए ग्लास कवर के अंदर छुपाया गया है।
