टेक एंड गैजेट्स

Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Video Status: मकर संक्रांति 2024 की दें सबको बधाई, यहां मिलेंगे स्पेशल मैसेज, स्टेटस, स्टिकर और फोटो-वीडियो

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 14, 2024, 02:08 PM IST

Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Video Status Download in Hindi: एक तरफ खिचड़ी को उन्नति और समृद्धि का तो वहीं दूसरी तरफ तिल को सूर्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग पतंग उड़ाते हैं और एक-दूसरे को तिल और गुड़ का प्रसाद बांटते हैं। मकर संक्रांति का त्योहार खुशी और उमंग का परिचायक है।

Image

हैप्पी मकर संक्रांति 2024 व्हाट्सएप।

Photo : Times Now Digital

Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Video Status Download: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक खास फेस्टिवल है। यह त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर मनाया जाता है। यह भारत और नेपाल में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन खिचड़ी और तिल के लड्डू खाने का खास महत्व है। जहां एक तरफ खिचड़ी को उन्नति और समृद्धि का तो वहीं दूसरी तरफ तिल को सूर्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग पतंग उड़ाते हैं और एक-दूसरे को तिल और गुड़ का प्रसाद बांटते हैं। मकर संक्रांति का त्योहार खुशी और उमंग का परिचायक है। यदि आप घर से दूर हैं तो आप व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुभकामना मैसेज, स्टिकर, स्टेटस अपडेट, फोटो और वीडियो के साथ मकर संक्रांति 2024 मना सकते हैं। हम मकर संक्रांति 2024 के लिए शुभकामनाएं, फोटो,वीडियो स्टेटस और स्टिकर डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

Happy Makar Sankranti Date: 14 जनवरी या 15 जनवरी कब है मकर संक्रांति 2024?

जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो संक्रांति मनाई जाती है। आमतौर पर यह हर साल 14 या 15 जनवरी को पड़ती है वहीं साल 2024 में मकर संक्रांति का त्योहर 15 जनवरी सोमवार को मनाया जाएगा।

Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Video Status Download: वीडियो स्टेटस से दें मकर संक्रांति की बधाई

हैप्पी मकर संक्रांति 2024 पर व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस के जरिए शुभकामनाएं देना सबसे अच्छा विकल्प है। मकर संक्रांति के लिए स्पेशल वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर परHappy Makar Sankranti 2024 Video सर्च करना है। अब यहां आपको कई सारे स्टेटस ऐप दिख जाएंगे। सबसे अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड करें।

  • अब ऐप ओपन करें और सर्च बॉक्स पर Happy Makar Sankranti 2024 लिखें और सर्च करें।
  • यहां आपको मकर संक्रांति के लिए कई सारी स्पेशल वीडियो मिल जाएंगी।
  • अपनी पसंद की वीडियो डाउनलोड करें और स्टेटस पर लगा दें।
  • यदि आप वीडियो डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो सीधे शेयर ऑप्शन पर जाकर व्हाट्सएप स्टेटस पर भी वीडियो लगा सकते हैं।

Happy Makar Sankranti 2024 Wishes In Hindi: व्हाट्सएप पर ऐसे भेजें मकर संक्रांति 2024 स्टिकर

  • जिस व्हाट्सएप चैट या ग्रुप पर स्टिकर भेजना है उस पर जाएं।
  • इमोजी आइकन टैप करें और "एड" को सिलेक्ट करें।
  • स्टिकर पैक के आगे "डाउनलोड" पर टैप करें।
  • आप मकर संक्रांति स्टिकर 2024 लिखकर सर्च करें।
  • ग्रीम चेकमार्क आने का मतलब है कि स्टिकर डाउनलोड हो गए हैं।
  • अब चैट में वापस टैप करें।
  • स्टिकर भेजने के लिए इमोजी से स्टिकर पर टैप करें।
  • आप जो स्टिकर चाहते हैं उसे चुनें और यह एक टैप से भेज दिया जाएगा।

Happy Happy Makar Sankranti Wallpaper: हैप्पी मकर संक्रांति 2024 व्हाट्सएप जीआईएफ कैसे भेजें

व्हाट्सएप पर GIF भेजने के लिए व्हाट्सएप चैट्स में जाएं (जहां आप GIF भेजना चाहते हैं)। स्माइली फेस आइकन टैप करें, फिर "GIF" पर जाएं। अपनी पसंद का GIF चुनें। आप यहां पर सर्च भी कर सकते हैं। अंत में, सेंड बटन पर टैप करें।

Happy Happy Makar Sankranti Wallpaper

Happy Happy Makar Sankranti Wallpaper

Happy Makar Sankranti 2024 Hindi Wishes, Quotes, Shayari

"पतंगों की मधुर स्वर लहरियां,

मकर संक्रांति का शुभ संदेश लेकर आती हैं।

आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएं।

Happy Makar Sankranti 2024!

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहा author

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, ... और देखें

End of Article