Happy Dussehra 2022 Wishes Video Status Download: कल यानी 5 अक्टूबर को देशभर में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह पर रावण दहन किया जाता है। इस मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं संदेश भी देते हैं। आजकल ज्यादातर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यूजर्स मैसेजिंग ऐप्स के जरिए भी लोगों को विश करते हैं और स्टेटस भी पोस्ट करते हैं।
अगर आप भी WhatsApp, Facebook और Instagram जैसे किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं और इस बार दशहरे के मौके पर वीडियो स्टेटस लगाकर दोस्तों-रिश्तेदारों को विश करना चाहते हैं। तो वीडियो डाउनलोड करने का तरीकाा हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।
ऐसे डाउनलोड करें वीडियोज:
- इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
- यहां टॉप सर्च बार में
Dussehra Wishes Video Status लिखकर सर्च करना होगा। - इसके बाद रिजल्ट में सामने आए ऑप्शन्स में से अपनी पसंक के सिकी एक ऐप को आपको डाउनलोड करना होगा।
- ऐप को इंस्टॉल होने के बाद आपको इसे ओपन करना होगा।
- ऐप को ओपन करने के बाद आपको कई वीडियो के ऑप्शन्स नजर आएंगे।
- इनमें से किसी भी एक अपनी पसंद के वीडियो को आप प्ले करके देख सकते हैं।
- अगर वीडियो पसंद आए तो, आपको उस वीडियो में डाउनलोड का ऑप्शन नजर आएगा।
- आपको बता दें कि ऐसे ऐप्स ads से भरे होते हैं इसलिए सावधानी पूर्वक ही कहीं भी टैप करें।
- साथ ही गैलरी की परमिशन मांगने पर आपको देना भी होगा।
- फिर डाउनलोड के ऑप्शन पर टैप करते ही आपकी डाउनलोडिंग शुरू हो जाएगी।
- फिर आप इसे फोन की गैलरी में देख पाएंगे और स्टेटस में पोस्ट कर सकेंगे।
