Happy Diwali 2023 Wishes Video Status Download: इन दिनों दीपों के उत्सव दिवाली की धूम है। हर जगह रोशनी ही रोशनी दिखाई दे रही है। कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को प्रत्येक वर्ष दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 12 नवंबर को दिवाली मनाई जा रही है। आज के दिन लोग देवी लक्ष्मी, जिन्हें समृद्धि की देवी माना जाता है और गणेश, जो बुद्धि के देवता हैं, की प्रार्थना करते हैं। आज के लिए व्हाट्सएप के जरिए शुभकामनाएं देकर आप दिवाली को खास बना सकते हैं। आप स्पेशल शुभकामनाओं वाले वीडियो भी व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं। यहां हम आपको दिवाली शुभकामनाओं और बधाई के लिए खास वीडियो डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं। चलिए देखते हैं।
Happy Diwali 2023 Wishes Video Status Download: ऐसे डाउनलोड करें स्पेशल दिवाली वीडियो
व्हाट्सएप पर शुभकामनाएं और बधाई देने के लिए स्पेशल दिवाली वीडियो डाउनलोड करने के लिए आप वीडियो स्टेटस वाले एप की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन की मदद से गूगल प्ले स्टोर पर जाना है और यहां दिवाली स्टेटस वीडियो सर्च करना है। यहां आपको कई सारे वीडियो स्टेटस वाले एप दिखाई देंगे। आपको अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले एप को डाउनलोड कर लेना है। एप पर आपको कई सारी दिवाली शुभकामनाओं और बधाई की वीडियो मिल जाएंगी। अपनी पसंद की वीडियो को डाउनलोड करें और व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दें। आप सीधे एप से भी व्हाट्सएप स्टेटस पर वीडियो स्टेटस लगा सकते हैं।
Happy Diwali 2023 Wishes Video Status Download: ये तरीका भी आएगा काम
यदि आपको अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार का व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस पसंद आ रहा है और आप चाहते हैं कि वह वीडियो आप भी स्टेटस में लगाएं तो इसके दो तरीके हैं। पहला तो आप सीधे उस व्यक्ति से वीडियो स्टेटस की मांग कर सकते हैं। दूसरा तरीका यह है कि आप किसी थर्ड पार्टी एप की मदद से उस वीडियो को सेव कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कई एप मौजूद हैं जो दूसरे यूजर्स के वीडियो स्टेटस को डाउनलोड करने की सुविधा देते हैं। आपको बस एप डाउनलोड कर लेना और उसकी मदद से आप दूसरे व्यक्ति के वीडियो स्टेटस को सेव कर सकेंगे और अपने स्टेटस में लगा सकेंगे।
