UPI Online Transaction New Rules: अगर आप ऑनलाइन पेमेंट (UPI online Payment Rule) करते हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। आज यानी 1 अगस्त से यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI के नियम में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अगर आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए GPay, Paytm, PhonePe या फिर Bhim यूपीआई इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपका एक्सपीरियंस बदलने वाला है। NPCI ने UPI पेमेंट के नियम में बदलाव किए हैं जिसका सीधा असर करोड़ों डिजिटल पेमेंट करने वाले यूजर्स पर पड़ने वाला है।
दरअसल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी NPCI ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में यूजर्स को सहूलियत देने के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं ताकि नेटवर्क और सिस्टम पर बोझ कम हो और यूजर्स को पेमेंट करने में सहूलियत मिले। NPIC के नए बदलाव का फायदा आपको पीक ऑवर्स में आनलॉइन ट्रांजैक्शन के दौरान बड़ा फायदा मिलने वाला है। अगर आप Google Pay, Paytm, Phonepe जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए UPI करते हैं तो आपको नए नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए।
UPI ट्रांजैक्शन के 7 नए नियम
- ऑनलाइन पेमेंट करने वाले यूजर्स को अब बैलेंस चक करने में नई लिमिट का सामना करना होगा। अब यूपीआई यूजर्स किसी एक ऐप पर एक दिन में सिर्फ 50 बार ही बैलेंस देख पाएंगे। आसान शब्दों में समझाएं तो अगर आप GPay इस्तेमाल कर रहे हैं तो 50 बार बैलेंस देख पाएंगे। अगर आपके फोन में Paytm और PhonePe दोनों है सभी ऐप पर 50 बार बैलेंस देखने की लिमिट रहेगी।
- बैलेंस चेक करने के साथ ही आपको बैंलेस चेक करने के टाइम पर भी लिमिट का सामना करना होगा। आपको अब सुबह 10 बजे से 1 बजे और शाम 5 बजे से रात 9.30 बजे तक बैलेंस चेक करने की लिमिट का सामना करना होगा।
- NPCI ने एक बड़ा अपडेट देकर दुकानदारों, फेरी वालों या फिर छोटे बिजनेस वालों को बड़ी राहत दी है। अब हर सक्सेसफुल पेमेंट के बाद बैंक की तरफ से SMS नोटिफिकेशन भेजकर अकाउंट में शेष राशि की जानकारी भी दी जाएगी। इससे बार-बार बैलेंस चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- लिंक्ड बैंक खातों की जानकारी पर भी नई लिमिट सेट कर दी गई है। अब आप अपने मोबाइल नंबर से जुड़े सभी खातों की लिस्ट को एक दिन में सिर्फ 25 बार ही चेक कर सकते हैं।
- ऑटोपे सर्विस में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। अगर आपने Netflix, Amazon Prime या फिर SIP के लिए आटोपे सेट कर रखा है तो बता दें कि इस सर्विस में अब नॉन पीक ऑवर्स ही चार्ज होंगे। मतलब अब ऑटोपे सर्विस सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक और 9.30 बजे के बाद ही काम करेगी।
- ट्राजैक्शन स्टेटस चेक करने के नियम में भी बदलाव किया गया है। अगर पेमेंट फेल हो जाता है या फिर अटक जाता है तो उस कंडीशन में आप 90 सेकंड के बाद ही स्टेटस चेक कर पाएंगे। ऐसा आप दिन में सिर्फ 3 बार ही कर सकेंगे। हर आपको 45-60 सेकंड का अंतर रखना जरूरी होगा।
- नए नियम के मुताबिक अब यूपीआई यूजर्स 30 दिन में सिर्फ 10 बार ही पेमेंट रिवर्सल मांग सकेंगे।
