टेक एंड गैजेट्स

28000mAh की बड़ी बैटरी, 30GB रैम और 200MP कैमरा, तहलका मचा रह है यह नया स्मार्टफोन

बाजार में एक ऐसा स्मार्टफोन आ चुका है जिसमें 28000mAh पॉवर हाउस जैसी बैटरी, 30GB रैम और 200MP का कैमरा सपोर्ट मिलता है। आपके लिए अच्छी खबर यह है कि इतना कुछ आपको बेहद अफोर्डेबल प्राइस में मिलने वाला है।

Image

इस स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट- FOSSiBOT)

स्मार्टफोन कंपनियों के बीच में आजकल बड़ी बैटरी को लेकर एक अजीबोगरीब सी प्रतिस्पर्धा चल रही है। ज्यादातर कंपनियां अब 5000mAh से ज्यादा बैटरी कैपेसिटी वाले फोन्स मार्केट में उतार रही हैं। पिछले एक-दो महीने में 7000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी वाले स्मार्टफोन्स मार्केट में देखने को मिले हैं। अब बाजार में एक ऐसा स्मार्टफोन दस्तक दे चुका है जिसने फीचर्स के मामले में लगभग सभी प्रीमियम और फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को पटखनी दे दी है। अब आपके पास 28000mAh बैटरी वाला फोन खरीदने का भी ऑप्शन आ चुका है जिसका नाम FOSSiBOT F107 Pro है।

FOSSiBOT F107 Pro अपने फीचर्स को लेकर इस समय जमकर सुर्खियों में है। इसमें सिर्फ बड़ी बैटरी ही नहीं बल्कि दमदार प्रोसेसर, मजबूत बिल्ड क्वालिटी, बड़ी रैम और सेगमेंट बेस्ट टॉप-नॉच कैमरा भी मिलता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने इतनी बड़ी बैटरी दी है कि लोग पूछने लगे है कि यह स्मार्टफोन है या फिर पॉवर हाउस?

FOSSiBOT F107 Pro 5G की कीमत

रग्ड फोन बनाने वाली मशहूर कंपनी FOSSiBOT का F107 Pro 5G हाल ही में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन को अमेरिका, यूरोप, यूके और जापान के मार्केट में उपलब्ध कराया है। कंपनी ने इसे बेहद अफोर्डेबल प्राइस रेंज में लॉन्च किया है। इसे खरीदने के लिए आपको 439.99 डॉलर यानी करीब 38000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। FOSSiBOT F107 Pro 5G में आपको सिर्फ एक कलर ऑप्शन ही मिलेगा।

FOSSiBOT F107 Pro 5G के फीचर्स

इस रग्ड स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक धमाकेदार फीचर्स मिलने वाले हैं। कंपनी ने इसमें 6.95 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है। इसके डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए कंपनी ने इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी है। FOSSiBOT F107 Pro 5G पानी और धूल से पूरी तरह से प्रोटेक्ट रहने वाला है। इसमें आपको IP68 और IP69 रेटिंग मिलने वाली है।

इस स्मार्टफोन में आपको 28000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। इस बड़ी बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए कंपनी ने 66W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। इसमें आपको 10W की रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। अगर आप ट्रेवल करते हैं तो बता दें कि इसमें बीम डिस्टेंस टॉर्च दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें MediaTek DImensity 7300 प्रोसेसर दिया है। इसमें आपको 12GB तक की स्टैंडर्ड रैम के साथ 18GB तक एक्सपेंडेबल रैम का ऑप्शन मिलता है। यह रग्ड स्मार्टफोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 200MP का कैमरा मिलता है। इसमें आपको नाइट विजन कैमरा का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article