टेक एंड गैजेट्स

Youtube जैसा देसी वीडियो पोर्टल ला रही मोदी सरकार, जल्द होगा लॉन्च

Govt Online Portals: नेशनल वीडियो गेटवे ऑफ भारत, जिसे संक्षिप्त रूप से NaViGate भारत कहा जा रहा है को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह यूट्यूब के जैसा ही प्लेटफार्म होगा, जहां विभिन्न केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों द्वारा तैयार किए गए सभी वीडियो पोस्ट किए जाएंगे।

Image

Photo- Canva

Govt Online Portals: सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) जल्द चार सरकारी ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करने वाली है। ऑनलाइन पोर्टल को अगले हफ्ते तक लॉन्च किया जा सकता है। इन पोर्टल में वीडियो पोर्टल भी शामिल है, जो यूट्यूब जैसे वीडियो अपलोड और देखने में मदद करेगा। इसके अलावा सरकार न्यू पेपर और मैगजीन के पंजीकरण के लिए एक नई वेबसाइट और सभी सरकारी विज्ञापनों के लिए एक केंद्रीकृत वेबसाइट भी लॉन्च करेगी।

कब लॉन्च होंगे पोर्टल?

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, सभी चार पोर्टल लाइव होने के लिए तैयार हैं और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा औपचारिक लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं।

NaViGate

नेशनल वीडियो गेटवे ऑफ भारत, जिसे संक्षिप्त रूप से NaViGate भारत कहा जा रहा है को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह यूट्यूब के जैसा ही प्लेटफार्म होगा, जहां विभिन्न केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों द्वारा तैयार किए गए सभी वीडियो पोस्ट किए जाएंगे। और कोई भी यूजर्स इन वीडियो को देख सकेगा। इसमें वर्तमान में विभिन्न मंत्रालयों से संबंधित लगभग 2,500 वीडियो हैं।

प्रेस सेवा पोर्टल

इसके अलावा एक प्रेस सेवा पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि अधिसूचित प्रेस और आवधिक पंजीकरण अधिनियम, 2023 के तहत मसौदा नियमों में प्रेस सेवा पोर्टल बनाने का प्रस्ताव दिया था। पंजीकरण प्रमाणपत्र के लिए सभी आवेदनों को मसौदा नियमों के तहत प्रेस सेवा पोर्टल पर जमा करना होगा।

आरएनआई और पीएसपी की नई वेबसाइट

इसके अलावा दो अन्य आरएनआई और पीएसपी की नई वेबसाइट भी लॉन्च होंगी। पीएसपी की अन्य विशेषताएं, जैसे एप्लिकेशन की प्रोसेसिंग, अप्रैल में दूसरे चरण के दौरान लॉन्च होने की उम्मीद है। नए अधिनियम के तहत नई आरएनआई वेबसाइट का नाम बदलकर पीआरजी की वेबसाइट कर दिया जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article