टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 9A की इतनी हो सकती है कीमत, मिल सकते हैं ये धाकड़ फीचर्स

गूगल की स्मार्टफोन सीरीज पिक्सल का नया पिक्सल 9A डिवाइस मार्च में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। गूगल पिक्सल 9A में गूगल का टेनोर G4 प्रोसेसर ऑफर किया जा सकता है। माना जा रहा है कि गूगल पिक्सल 9A की शुरुआती कीमत 499 डॉलर्स यानी 43,806 रुपये हो सकती है। यहां हम आपको गूगल पिक्सल 9A की लीक कीमतों और धाकड़ फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

Google Pixel 9A की इतनी हो सकती है कीमत

Photo : Times Now Digital

Google Pixel 9A Price: गूगल की स्मार्टफोन सीरीज पिक्सल का नया पिक्सल 9A डिवाइस मार्च में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लोग काफी बेसब्री से गूगल के इस नए स्मार्टफोन के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पिक्सल 9A की कीमत लीक होने की खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि गूगल पिक्सल 9A की शुरुआती कीमत 499 डॉलर्स यानी 43,806 रुपये हो सकती है। यहां हम आपको गूगल पिक्सल 9A की लीक कीमतों और धाकड़ फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

पिक्सल 9A की कीमत हुई लीक

फिलहाल यूरोप और ब्रिटेन से पिक्सल 9A की कीमत लीक की खबरें सामने आ रही हैं। NDTV प्रॉफिट में छपी एक खबर के मुताबिक यूरोप में पिक्सल 9A के 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 599 यूरो यानी लगभग 50,000 रुपये, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत 649 यूरो यानी लगभग 58,000 रुपये हो सकती है। जबकि ब्रिटेन में 128GB वेरिएंट की कीमत 499 GBP ये लगभग 54,000 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 599 GBP यानी लगभग 65,000 रुपये हो सकती है।

गूगल पिक्सल 9A के धाकड़ फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल पिक्सल 9A में गूगल का टेनोर G4 प्रोसेसर ऑफर किया जा सकता है। आपको बता दें कि यह वही प्रोसेसर है जो गूगल पिक्सल 9 स्मार्टफोन में ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 6.3 इंच की एक्चुआ डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा 5100 MAh की बैटरी जैसे फीचर्स भी ऑफर किये जा सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article