टेक एंड गैजेट्स

8GB Ram में आया Samsung Galaxy F15, कम कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

Samsung Galaxy F15 5G: सैमसंग गैलेक्सी एफ15 5जी को ज्यादा रैम से लैस किया गया है। फोन में सभी फीचर्स पहले जैसे हैं। इसमें एंड्रॉयड 14 आधारित वन यूआई 5 मिलता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है।

Image

8GB Ram में आया Samsung Galaxy F15, कम कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

Samsung Galaxy F15 5G: सैमसंग ने भारत में पिछले महीने ही अपने सस्ते 5G फोन सैमसंग गैलेक्सी एफ15 5जी को लॉन्च किया था। अब इस फोन को 8GB रैम वेरियंट में पेश किया गया है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट भी है।

Samsung Galaxy F15 5G price: भारत में कीमत

Samsung Galaxy F15 5G के नए 8GB + 128GB वैरिएंट की भारत में कीमत 15,999 रुपये है। इसके अलावा फोन पहले से 4GB + 128GB और 6GB + 128GB विकल्प के साथ उपलब्ध है। इन दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 12,999 रुपये और 14,499 रुपये हैं। फोन को फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy F15 5G: स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एफ15 5जी को ज्यादा रैम से लैस किया गया है। फोन में सभी फीचर्स पहले जैसे हैं। इसमें एंड्रॉयड 14 आधारित वन यूआई 5 मिलता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है। Samsung Galaxy F15 5G में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट, 8GB तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy F15 5G: कैमरा और बैटरी

कैमरा भी फोन में पहले की तरह ही मिलता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का शूटर है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। दावा है कि बैटरी यूनिट एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक की बैटरी लाइफ और 25 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article