टेक एंड गैजेट्स

लॉन्चिंग से पहले ही वायरल हो गया Google Nano Banana 2, बना रहा ऐसी इमेज कि हो जाएंगे हैरान

Google Nano Banana 2: Nano Banana 2 में टेक्स्ट रेंडरिंग, इन्फोग्राफिक्स, विश्व ज्ञान, चार्ट्स और निर्देशों को सही तरह से समझने की बेहतरीन क्षमता होगी। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मॉडल कुछ प्लेटफॉर्म्स पर थोड़े समय के लिए दिखाई दिया था, लेकिन बाद में Google ने उसे हटा लिया।

Image

Google Nano Banana 2

कुछ महीने पहले Google ने अपना हाईब्रिड मॉडल Gemini 2.5 Flash, जिसे सोशल मीडिया पर ‘Nano Banana’ के नाम से जाना जाता है, लॉन्च किया था। यह मॉडल अपनी इमेज एडिटिंग और जेनरेशन क्षमता के कारण काफी चर्चाओं में रहा था। अब खबर है कि Google का नया मॉडल Nano Banana 2 आने वाला है, लेकिन आने से पहले ही यह वायरल हो गया है और इसके कुछ उदाहरण सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुके हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में....

नए मॉडल की क्षमताएं

टेक टिप्स्टर Testing Catalog News के अनुसार, Nano Banana 2 में टेक्स्ट रेंडरिंग, इन्फोग्राफिक्स, विश्व ज्ञान, चार्ट्स और निर्देशों को सही तरह से समझने की बेहतरीन क्षमता होगी। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मॉडल कुछ प्लेटफॉर्म्स पर थोड़े समय के लिए दिखाई दिया था, लेकिन बाद में Google ने उसे हटा लिया।

बेहतर इमेज क्वालिटी और रेजोल्यूशन

लीक के अनुसार, Nano Banana 2 में 1K, 2K और 4K आउटपुट तक की सपोर्ट हो सकती है। साथ ही यह मॉडल 9:16 और 16:9 जैसे विभिन्न आस्पेक्ट रेशियो में भी इमेज जेनरेट कर सकेगा। पिछले मॉडल की सबसे बड़ी कमी यह थी कि वह आस्पेक्ट रेशियो को सही तरह से फॉलो नहीं करता था, जबकि Qwen जैसे अन्य एआई जेनरेटर इस फीचर की सुविधा पहले से देते हैं।

कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि Nano Banana 2, Google Gemini 3.0 मॉडल की तकनीक पर आधारित हो सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो यह Google के इमेज जेनरेशन सिस्टम को एक नया स्तर देगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं Nano Banana 2 से बनी इमेज

Google ने आधिकारिक रूप से इसकी रिलीज़ की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कई उदाहरण साझा किए हैं। उपयोगकर्ताओं का दावा है कि यह मॉडल घड़ी के समय को सही तरह से दिखा सकता है।

आमतौर पर एआई जनरेटेड घड़ियों में समय हमेशा 10:10 दिखता है, लेकिन Nano Banana 2 ने इसे ठीक कर दिया है। कुछ यूजर्स ने ऐसे उदाहरण भी साझा किए हैं जिनमें यह मॉडल वेबपेज या UI डिजाइन को पूरी सटीकता के साथ जेनरेट कर रहा है, बिना किसी लेआउट या टेक्स्ट गलती के।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article