टेक एंड गैजेट्स

Google Layoffs: गूगल में नहीं थम रहा छंटनी का दौर, डेवलपर कॉन्फ्रेंस के पहले पूरी टीम को निकाला

Google Layoffs: Google के एक प्रवक्ता ने समाचार पोर्टल को बताया कि टेक दिग्गज ने 2023 की दूसरी छमाही और 2024 तक अपनी टीमों को और अधिक कुशल बनाने के लिए नए बदलाव किए हैं।

Image

Google Layoffs

Google Layoffs: टेक सेक्टर में छंटनी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब टेक दिग्गज गूगल (Google) ने एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है। सुंदर पिचई (Sundar Pichai) के नेतृत्व वाली गूगल ने अपने वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस से कुछ हफ्ते पहले अपनी फ्लटर, डार्ट और पायथन टीमों से कर्मचारियों को हटा दिया है। बता दें कि इससे पहले जनवरी में टेक दिग्गज ने अपनी इंजीनियरिंग, हार्डवेयर और सहायक टीमों सहित कई टीमों के सैकड़ों कर्मचारियों को निकाल दिया था।

नौकरशाही और लेयर्स कम कर रही कंपनी

टेकक्रंच ने प्रभावित कर्मचारियों के सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। Google के एक प्रवक्ता ने समाचार पोर्टल को बताया कि टेक दिग्गज ने 2023 की दूसरी छमाही और 2024 तक अपनी टीमों को और अधिक कुशल बनाने के लिए नए बदलाव किए हैं।

व्यक्ति के हवाले से कहा गया है, "हम नौकरशाही और लेयर्स को कम करते हुए कर्मचारियों को हमारी सबसे नई और महत्वपूर्ण प्रगति और हमारी सबसे बड़ी कंपनी प्राथमिकताओं पर काम करने का अधिक अवसर देने के लिए अपनी स्ट्रक्चर को सरल बना रहे हैं।"

हाल ही में की है छंटनी, ग्रोथ हब बनेंगे

गूगल में छंटनी का यह फैसला हाल ही में हुई कंपनी के रियल एस्टेट और फाइनेंस डिपार्टमेंट में कटौती के बाद आया है। फाइनेंस डिपार्टमेंट में कर्मचारियों को ट्रेजरी, बिजनेस सर्विस और रेवेन्यू केश ऑपरेशन में भेजा गया है। गूगल के वित्त प्रमुख रूथ पोराट ने कर्मचारियों को एक ईमेल में कहा कि गूगल पुनर्गठन के हिस्से के रूप में बैंगलोर, मैक्सिको सिटी और डबलिन जैसे स्थानों में अपने "ग्रोथ हब" का निर्माण करेगा। इससे पहले जनवरी में टेक दिग्गज ने AI क्षमताओं के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपनी इंजीनियरिंग, हार्डवेयर और सहायक टीमों सहित कई टीमों के सैकड़ों कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article