टेक एंड गैजेट्स

गूगल का बड़ा कदम, अब एंड्रॉयड फोन में बिना इंटरनेट चलेगा AI मॉडल, लॉन्च हुआ यह खास ऐप

What is Google AI Edge Gallery: यह ऐप एंड्रॉयड डिवाइसेज पर लोकली AI मॉडल चलाने की सुविधा देता है, यानी यूजर अब सीधे अपने फोन की प्रोसेसिंग पावर का इस्तेमाल करके AI से जुड़े टूल्स चला सकते हैं- जैसे कि “Ask Image” और “AI Chat”। ऐप में गूगल का अपना Gemma 3n मॉडल भी शामिल है।

Image

Google AI Edge Gallery

Google AI Edge Gallery: अब आपके स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पावर इंटरनेट के बिना भी मिल सकती है। गूगल ने एक नया ऐप AI Edge Gallery लॉन्च किया है, जो एंड्रॉयड यूजर्स को Hugging Face जैसे प्लेटफॉर्म से AI मॉडल डाउनलोड कर उन्हें बिना इंटरनेट कनेक्शन के चलाने की सुविधा देता है। यह ऐप फिलहाल एक एक्सपेरिमेंटल अल्फा रिलीज के रूप में उपलब्ध है।

क्या है Google AI Edge Gallery ऐप?

यह ऐप एंड्रॉयड डिवाइसेज पर लोकली AI मॉडल चलाने की सुविधा देता है, यानी यूजर अब सीधे अपने फोन की प्रोसेसिंग पावर का इस्तेमाल करके AI से जुड़े टूल्स चला सकते हैं- जैसे कि “Ask Image” और “AI Chat”। ऐप में गूगल का अपना Gemma 3n मॉडल भी शामिल है।

क्यों है खास?

  • इंटरनेट की जरूरत नहीं: आप बिना वाई-फाई या मोबाइल डेटा के भी AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • प्राइवेसी बनी रहती है: क्लाउड सर्वर पर डेटा भेजने की जरूरत नहीं, जिससे पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहती है।
  • Prompt Lab फीचर: टेक्स्ट समरी, री-राइटिंग जैसे कामों के लिए प्रॉम्प्ट टेम्पलेट्स और सेटिंग्स।

किन फोन्स में बेहतर चलेगा?

गूगल ने कहा है कि ऐप की परफॉर्मेंस आपके फोन की ताकत पर निर्भर करेगी। नए और तेज प्रोसेसर वाले फोन बड़े मॉडल्स को बेहतर और तेजी से रन कर पाएंगे, जबकि पुराने फोन्स पर परफॉर्मेंस सीमित हो सकती है।

कहां से करें डाउनलोड?

यह ऐप फिलहाल GitHub पर उपलब्ध है और Apache 2.0 लाइसेंस के तहत जारी किया गया है, यानी कोई भी डेवलपर इसे इस्तेमाल कर सकता है, यहां तक कि कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए भी।

iPhone यूजर्स के लिए क्या?

गूगल ने कहा है कि iOS वर्जन जल्द लॉन्च किया जाएगा, जिससे आईफोन यूजर्स भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह ऐप AI के भविष्य की झलक देता है, जहां इंटरनेट के बिना भी स्मार्टफोन पर तेज और सुरक्षित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अनुभव संभव होगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article