बिजनेस

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, 1 जून से 24 रुपये की कटौती, जानें अपने शहर का नया रेट

Commercial LPG Cylinder Price Cut: आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) सस्ता हो रहा है। दाम में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 1723.50 रुपये हो जाएगी।

Image

जून की शुरुआत में सस्ता हुआ गैस सिलिंडर

Photo : BCCL

LPG Cylinder Price: तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) द्वारा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई दरें जारी कर दी गई हैं, जो 1 जून 2025 यानी आज से लागू होंगी। यानी आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) सस्ता हो रहा है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 24 रुपये की कटौती की गई है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 1723.50 रुपये हो जाएगी।

तेल विपणन कंपनियों की नई दरें 1 जून 2025 से लागू होंगी। इससे पहले अप्रैल महीने में भी 19 किलो के सिलेंडर के दाम में 41 रुपये की कटौती की गई थी। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में 1 जून से नए रेट (19 किलो कमर्शियल सिलेंडर)

  • दिल्ली: ₹1723.50 (पहले ₹1,743.50)
  • बेंगलुरु: ₹1,796.50 (पहले ₹1,820.50)
  • भुवनेश्वर: ₹1,868.00 (पहले ₹1,892.00)
  • चंडीगढ़: ₹1,743.00 (पहले ₹1,767.00)
  • जयपुर: ₹1,752.00 (पहले ₹1,776.00)
  • कोलकाता: ₹1,827.50 (पहले ₹1,851.50)
  • मुंबई: ₹1,675.00 (पहले ₹1,699.00)
  • नोएडा: ₹1,723.50 (पहले ₹1,747.50)

14 किलोग्राम वाले सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं

19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया है, जबकि 14 किलोग्राम वाले एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बताते चलें कि लोकल टैक्स और परिवहन लागतों के कारण एलपीजी की कीमतें शहर-दर-शहर अलग-अलग होती हैं।

एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमत में बदलाव ग्लोबल और घरेलू दोनों तरह के कई प्रमुख कारकों पर निर्भर करता है, जिसमें कच्चे तेल की कीमतें, मौजूदा विनिमय दरें और अंतरराष्ट्रीय एलपीजी बेंचमार्क दरें शामिल हैं। भारत की घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत कच्चे तेल की दरों से जुड़ी हुई है, जो इंडियन क्रूड बास्केट की औसत कीमत का 10% निर्धारित है।

मई 2025 में, कच्चे तेल की कीमतें औसतन $64.5 प्रति बैरल थीं- जो पिछले तीन वर्षों में सबसे कम है। यदि कीमतें $65 प्रति बैरल के आसपास स्थिर रहती हैं, तो तेल विपणन कंपनियों को वित्त वर्ष 26 के लिए एलपीजी से संबंधित घाटे में 45% की गिरावट देखने को मिल सकती है।

10 साल में घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या दोगुनी

पिछले एक दशक में, भारत में एलपीजी के उपयोग में तेज वृद्धि देखी गई है, और घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या दोगुनी हो गई है। 1 अप्रैल, 2025 तक देश में लगभग 33 करोड़ एलपीजी यूजर्स हैं। स्थानीय करों और परिवहन लागत में भिन्नता के कारण एलपीजी की कीमतें राज्य दर राज्य अलग-अलग होती हैं। हालांकि कीमत में कमी छोटी है, लेकिन इससे देश भर के व्यवसायों को कुछ आर्थिक राहत मिलती है।

भारत में, लगभग 90 प्रतिशत एलपीजी का उपयोग घरों में खाना पकाने के लिए किया जाता है, जबकि शेष 10 प्रतिशत का उपयोग कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और ऑटोमोटिव क्षेत्रों में किया जाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article